मुंबई पुलिस ने अंतर-राज्यीय चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 10 दिन बिहार-बंगाल सीमा पर गुप्त अभियान चलाकर चार आरोपियों की गिरफ्तार

Mumbai , 14 मार्च . Mumbai Police ने एम.आर.ए. मार्ग Police स्टेशन के तहत एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर घरेलू चोरी करने वाले अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

Mumbai Police के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से जारी पोस्ट के अनुसार, एमआरए मार्ग Police थाना, Mumbai के अधिकारियों ने विशेष अभियान चलाया, जिसमें वे 10 दिनों तक बिहार-पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र में गुप्त रूप से डेरा डाले रहे. इस गहन जांच और छिपे अभियान के परिणामस्वरूप चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

अभियान के दौरान Police ने लगभग 25 लाख रुपए की चोरी की गई संपत्ति जब्त की, जिसमें सोना, चांदी, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य कीमती सामान शामिल हैं. साथ ही, घर में चोरी के कुल सात मामलों का खुलासा हुआ है.

ये मामले मुख्य रूप से Mumbai के विभिन्न इलाकों में घरों में सेंधमारी से जुड़े थे, जहां आरोपी रात के समय या जब घर खाली होता था, तब चोरी करके फरार हो जाते थे. गिरोह मुख्य रूप से बिहार और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से सक्रिय था और Mumbai जैसे महानगर में अपराध करने के बाद वापस लौट जाता था.

Police सूत्रों के अनुसार, गिरोह के सदस्य पेशेवर चोर थे, जो घरों की रेकी करते, ताले तोड़ने या खिड़कियों से घुसने की तकनीक का इस्तेमाल करते थे. वे चोरी का माल जल्दी बेचकर फायदा कमाते थे. इस गिरोह की गतिविधियां कई महीनों से चल रही थीं, जिससे Mumbai के कई इलाकों में घरेलू चोरी के मामले बढ़ गए थे. एम.आर.ए. मार्ग Police ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. अभियान में गुप्त निगरानी, छापेमारी और सीमा क्षेत्र में टीमों की तैनाती शामिल थी.

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि उनके अन्य साथियों और चोरी के और मामलों का पता लगाया जा सके. Police ने कहा कि यह सफलता Mumbai में संपत्ति अपराधों पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. हाल के महीनों में Mumbai Police ने कई अंतर-राज्यीय गिरोहों का भंडाफोड़ किया है.

एससीएच

Leave a Comment