
Mumbai , 2 मार्च . Mumbai की भांडुप Police ने हत्या के मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों ने अपने 14 साल के दोस्त की हत्या कर दी थी. बाद में उसकी लाश झील में फेंक दी ताकि यह लगे कि वह गलती से डूब गया.
Mumbai Police के अधिकारियों ने बताया कि सिद्धार्थ 8वीं का छात्र था और अपने माता-पिता व छोटे भाई के साथ तुलशेत पाड़ा में रहता था. 22 फरवरी को सिद्धार्थ दोपहर 3 बजे घर से खेलने के लिए निकला था. जब वह शाम तक वापस नहीं आया, तो उसके परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन रातभर उसका कोई सुराग नहीं मिला.
अगले दिन परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी भांडुप Police को दी. Police ने नाबालिग होने के कारण किडनैपिंग का केस दर्ज किया और बिना देरी किए टीम बनाकर जांच शुरू की.
Police की जांच में अगले दिन सिद्धार्थ की ग्रे टी-शर्ट और काली चप्पलें विहार झील के पास मिलीं. इसके बाद झील में सिद्धार्थ के होने की आशंका पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और उसी शाम झील से उसका शव बरामद किया गया. शुरू में Police को उसके डूबने का शक था और एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की गई थी.
बाद में Police ने पूरे मामले की जांच के बाद हत्या होने पुष्टि की. आसपास के cctv फुटेज और लोगों से पूछताछ में Police को अहम सुराग मिले. इसके बाद Police ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने झूठा बयान दिया और वापस घर चले आए.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर Police ने फिर से दोनों दोस्तों को बुलाया और उनसे अलग-अलग पूछताछ की. उन्होंने कथित तौर पर सिद्धार्थ पर हमला करने की बात कबूल की और एक दोस्त के शामिल होने की बात बताई. बाद में Police ने तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया.
Police के मुताबिक तीनों लड़के सिद्धार्थ से परेशान थे और कहा जाता है कि उन्हें वह घमंडी लगता था. उन्होंने उसे “सबक सिखाने” का फैसला किया और उसे झील के पास ले गए और मारकर झील में ही फेंक दिया. Police हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
Police ने बताया कि आरोपियों में से एक सिद्धार्थ का क्लासमेट था जबकि बाकी दो भांडुप के दूसरे स्कूल में आठवीं में पढ़ते थे. चारों लड़के भांडुप वेस्ट में एक ही इलाके में रहते थे.
–
एसएके/पीयूष