17 साल से फरार को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा, हत्या में था आरोपी

Mumbai , 14 दिसंबर . Mumbai क्राइम ब्रांच यूनिट 4 ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो मुलुंड Police स्टेशन में दर्ज एक मर्डर केस में पिछले 17 साल से वॉन्टेड था. आरोपी की पहचान दुर्गेश उर्फ ​​छोटू अवधेश गौड़ के तौर पर हुई है.

Mumbai क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2008 को डांगरपाड़ा, पाइपलाइन, मुलुंड कॉलोनी, मुलुंड (वेस्ट) में, आरोपी ने गैरकानूनी ड्रग्स के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में राजेश सोनी लखवानी (31) नाम के एक आदमी पर धारदार और जानलेवा हथियार से बार-बार हमला करके बेरहमी से हत्या कर दी थी.

इस मामले को लेकर मुलुंड Police स्टेशन में केस दर्ज किया गया था. Police ने जब जांच शुरू की तो दो आरोपियों अरुण अन्नाप्पा कुंचिकोर कन्ना उर्फ ​​राजा गणेश देवेंद्र और सनी उर्फ ​​अजिक्य जानकीदार कबाड़े को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही दो अन्य लोगों की भी Police तलाश कर रही थी और बाद में उसे फरार घोषित कर दिया गया.

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट, मुलुंड, Mumbai के सामने चार्जशीट फाइल की गई. चार्जशीट में दुर्गेश उर्फ ​​छोटू अवधेश गौड़ा को वॉन्टेड आरोपी दिखाया गया था. Police लगातार इसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था.

Police को भरोसेमंद सोर्स से मिली जानकारी पर काम करते हुए और ह्यूमन इंटेलिजेंस के साथ टेक्निकल इनपुट का इस्तेमाल करते हुए, क्राइम ब्रांच यूनिट-4 के अधिकारियों ने वॉन्टेड आरोपी के रावली कैंप एंटॉप हिल इलाके में आने का पता लगाया. Police ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और वह Police द्वारा बिछाए गए जाल में फंस गया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को क्राइम ब्रांच के यूनिट 4 ऑफिस लाया गया. यहां उससे Police ने जब पूछताछ शुरू की तो उसने मुलुंड में की गई हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद और सीनियर अधिकारियों के आदेश के अनुसार, आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुलुंड Police स्टेशन को सौंप दिया गया है.

एएमटी

Leave a Comment