
New Delhi, 26 जून . हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उपPresident सीपी राधाकृष्णन समेत नेताओं की ओर से नमन किया गया.
उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मुहर्रम के मौके पर हम हज़रत इमाम हुसैन (एएस) की कुर्बानी को याद करते हैं. मुहर्रम हमें हिम्मत, कुर्बानी, दया और सच्चाई व न्याय के प्रति अटूट निष्ठा जैसे मूल्यों की याद दिलाता है. यह पवित्र अवसर हमें अपने समाज में भाईचारे, शांति और आपसी सम्मान के बंधन को मजबूत करने के लिए प्रेरित करे.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर महात्मा गांधी की कही गई बात का जिक्र करते हुए लिखा, “मजलूम होते हुए फतेह हासिल करना, यह मैंने इमाम हुसैन से सीखा”. उन्होंने आगे लिखा, “आज मुहर्रम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन (एएस) की अजीम कुर्बानी को याद करते हुए आइए, मोहब्बत, भाईचारे, इंसाफ और आपसी सौहार्द के रास्ते पर चलने का संकल्प लें.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, “हजरत इमाम हुसैन जी का संघर्ष, त्याग और बलिदान हमें असत्य, अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध मानवता की सबसे मज़बूत ढाल बनने की सीख देता है. आज मुहर्रम के दिन हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए.”
कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने लिखा, “मुहर्रम की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पवित्र अवसर सभी के लिए शांति, खुशी, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए.”
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लिखा, “आज मोहर्रम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की कुर्बानी को नमन. हमारा संकल्प होना चाहिए कि सत्य, न्याय और इंसानियत की राह पर चलते रहें.”
Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन ने लिखा, “हजरत इमाम हुसैन साहब की शहादत सत्य, इंसाफ, इंसानियत और भाईचारे की अमर मिसाल है. उनका बलिदान हर दौर में जुल्म और अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है. मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन साहब की शहादत को नमन.
–
एसडी/पीएम