
ग्वालियर, 30 मई . Madhya Pradesh लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप के आगामी सीजन के लिए ग्वालियर चीताज ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस खेमे में आईपीएल विजेता कप्तान रजत पाटीदार के साथ आकाश सिंह रघुवंशी और मंगेश यादव जैसे कुशल तेज गेंदबाज शामिल हैं.
रजत पाटीदार ने साल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) को बतौर कप्तान उसका पहला आईपीएल खिताब दिलाया था. आईपीएल 2026 में भी उनकी कमान में आरसीबी का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है. पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी क्वालीफायर और फिर उसके बाद फाइनल का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बनी. 31 मई को फाइनल में आरसीबी का सामना साल 2022 की चैंपियन Gujarat टाइटंस से होगा.
ग्वालियर चीताज 3 जून को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में उज्जैन फाल्कन्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. एमपीएल 2026 अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होगा, जिसमें 10 पुरुषों की टीमें और 5 महिलाओं की फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी.
पुरुषों के टूर्नामेंट में 3 नई फ्रेंचाइजी (मालवा स्टैलियंस, उज्जैन फाल्कन्स और रॉयल निमाड़ ईगल्स) शामिल की गई हैं, जो मौजूदा चैंपियन Bhopal लेपर्ड्स के साथ-साथ बुंदेलखंड बुल्स, चंबल घड़ियाल्स, ग्वालियर चीताज, इंदौर पिंक पैंथर्स, जबलपुर रॉयल लायंस और रीवा जगुअर्स से जुड़ेंगी.
ग्वालियर चीता की टीम: आकाश सिंह रघुवंशी, अनिल मौर्य, अनुभव अग्रवाल, अर्पित पटेल, ईशान अफरीदी, कार्तिक परिहार, कुलदीप गेही, मंगेश यादव, पार्थ चौधरी, रजत पाटीदार, सौम्य कुमार पांडे, तुषार वर्मा, वंदित जोशी, वरुण शिंदे, वरुण तिवारी, विकास शर्मा.
दूसरी तरफ, महिलाओं की प्रतियोगिता का भी विस्तार किया गया है, जिसमें ग्वालियर शेरनीज और रॉयल निमाड़ ईगल्स नई टीमें जुड़ी हैं, जो 5 टीमों के इस टूर्नामेंट में Bhopal वॉल्व्स, बुंदेलखंड बुल्स और चंबल घड़ियाल्स के साथ मुकाबला करेंगी.
Friday को Bhopal वॉल्व्स ने भी आगामी सीजन के लिए अपनी टीम का ऐलान किया, जिसमें संस्कृति गुप्ता और आयुषी शु्क्ला जैसे बड़े चेहरों को मौका दिया गया है.
Bhopal वॉल्व्स की टीम संस्कृति गुप्ता, हंसिखा किरार, आयुषी शुक्ला, प्रियंका कौशल, तमन्ना चौधरी, वैष्णवी व्यास, वंशिका प्रजापति, अंशुला राव, जान्हवी राजपूत, रीना यादव, ऋषिता परिहार, काजल, रोशनी कुमारी, अंजलि पाटीदार, सान्वी भावसार.
–
आरएसजी