सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का सवाल, गोवा में 25 लोगों की मौत का जवाब कौन देगा?

New Delhi, 8 दिसंबर . वंदे मातरम के 150वीं सालगिरह पर Monday को Lok Sabha में 10 घंटे की चर्चा शुरू हो चुकी है. इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अच्छी बात है कि चर्चा हो रही है, लेकिन चर्चा देशहित में होनी चाहिए न कि राजनीति के हित में. उन्होंने गोवा में हुए हादसे पर भी Government से सवाल पूछे.

New Delhi में से बातचीत के दौरान प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “मैं वंदे मातरम पर चर्चा का स्वागत करती हूं. यह हमारे इतिहास का हिस्सा है, जो हमारी संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है. यह वह इतिहास है जिसमें सभी भारतीय देश से अंग्रेजों को भगाने के लिए एकजुट हुए थे. इसलिए आज की चर्चा देश के हित में होनी चाहिए, न कि Political फायदे के लिए. राजनीति को दूसरी ओर रखकर वंदे मातरम पर चर्चा होनी चाहिए.”

इंडिगो फ्लाइट में देरी और कैंसिलेशन पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा कि कारण कौन बताएगा? जो लोग आपको कभी कोई कारण नहीं बताते थे, वे अब यह समझाने की कोशिश करेंगे कि नियमों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा था. जब दूसरी एयरलाइंस नियमों का पालन कर रही थीं तो इंडिगो को छूट क्यों दी गई?

ऐसा लगता है कि पूरी Government इंडिगो की जेब में है और यह साबित हो गया है कि जैसे ही फ्लाइट्स ने उड़ान भरना बंद किया या कैंसिल हुईं, उन्होंने मौजूदा नियमों और कानूनों का उल्लंघन किया. मेरा मानना है कि यह लंबे समय से चल रहा है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उन्हें मनमानी करने की इजाजत क्यों दी? डीजीसीए अधिकारियों को जवाबदेह क्यों नहीं ठहराया गया? अब सिर्फ एक कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. अब सवाल जवाब का क्या मतलब है. इतने दिनों से कहां थे. उन पर एक्शन होना चाहिए.

गोवा क्लब में आग लगने की घटना पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और कुछ लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया, लेकिन 25 लोगों की जान जाने का जवाब कौन देगा? यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों को लाइसेंस दिए जाते हैं, फिर भी वे बिना किसी डर या झिझक के नियमों का उल्लंघन करते हैं. कोई सेफ्टी ऑडिट नहीं होता है और लाइसेंस अक्सर भ्रष्टाचार से हासिल किए जाते हैं. ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए ग्राहकों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जाता है. यह हमारी एयरलाइंस, रेस्टोरेंट और पूरे देश में, टेलीकॉम से लेकर एयरपोर्ट तक हो रहा है. खासकर गोवा की घटना के बाद पूरी तरह से सेफ्टी ऑडिट होने चाहिए. सभी राज्य Government से कहना चाहूंगी की सेफ्टी ऑडिट होना चाहिए. कानून का सख्ती से पालन होना चाहिए.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment