‘भाजपा के लिए सबसे पहले भारत’, अखिलेश यादव के बयान पर सांसद दिनेश शर्मा का पलटवार

Lucknow, 22 अगस्त . BJP MP दिनेश शर्मा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा भाजपा को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए Government का इतिहास Pakistan के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का रहा है और देश की सुरक्षा के मुद्दे पर पार्टी हमेशा India को प्राथमिकता देती है.

दिनेश शर्मा ने से बातचीत में कहा कि भाजपा का मतलब India पहले है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान India ने Pakistan को मुंहतोड़ जवाब दिया. इस Government ने दिखा दिया कि अगर Pakistan नापाक हरकत करेगा तो उसके घर में घुस कर मारेंगे.

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब बात देश की सुरक्षा की होती है तो विपक्षी दलों के नेता ऐसे बयान देते हैं, जो Pakistan में सुर्खियां बनती हैं, Pakistan उन बयानों को यूएन में उठाता है.

चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिनेश शर्मा ने कहा कि Government उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझती है और आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाते हैं.

उन्होंने चीनी के दाम बढ़ने के पीछे कई संभावित कारण गिनाए. उनके मुताबिक, उत्पादन में कमी, मौसम की वजह से फसल को हुए नुकसान, त्योहारों के दौरान मांग में बढ़ोतरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की कीमतों में वृद्धि इसके कारण हो सकते हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार पर युद्ध जैसी परिस्थितियों का भी असर पड़ा है और Government को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछ और उपाय करने होंगे. उन्होंने चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए इथेनॉल को जिम्मेदार मानने से इनकार किया.

BJP MP ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा के मुद्दे पर योगी Government का बचाव करते हुए कहा कि Government की स्पष्ट नीति आम जनता और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है.

उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपलब्ध कराते समय किसी व्यक्ति की पार्टी या विचारधारा नहीं देखी जाती, बल्कि संभावित खतरे का आकलन किया जाता है. उन्होंने दावा किया कि खतरे के आकलन के आधार पर अखिलेश यादव, मायावती और भाजपा नेताओं समेत विभिन्न नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

दिनेश शर्मा ने कहा कि योगी Government की नीति अपराधियों को संरक्षण देने की नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा देने की है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सुरक्षा के मामले में भेदभाव होता था, जबकि भाजपा Government Political दल, जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती.

BJP MP ने सभी Political दलों से अपील की कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन नेताओं को एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि Political मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए.

चौधरी चरण सिंह से जुड़ी टिप्पणी पर दिनेश शर्मा ने कहा कि उनका इतिहास गौरवशाली रहा है. उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का सम्मान जाट समाज और उनके परिवारों में विशेष रूप से किया जाता रहा है.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment