मातृ शक्ति अब सिर्फ घरों में काम नहीं बल्कि अपने भाग्य का फैसला भी करेंगी : साक्षी महाराज

Lucknow, 15 अप्रैल . BJP MP साक्षी महाराज और भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना ने महिला आरक्षण विधेयक और राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी.

महिला आरक्षण विधेयक पर संसद के विशेष सत्र के संबंध में BJP MP साक्षी महाराज ने से बातचीत में कहा, “Prime Minister मोदी एक महान व्यक्तित्व हैं, वे एक असाधारण नेता हैं. वे शुरू से ही महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं. जब हम नए संसद भवन में दाखिल हुए तो Prime Minister मोदी ने सबसे पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराया था. इससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि Prime Minister मोदी नारी शक्ति का सम्मान करते हैं और उन्हें न्याय दिलाना चाहते हैं. हमारी Government का मानना है कि मातृ शक्ति सिर्फ घरों में काम नहीं करेंगी बल्कि अपने भाग्य का निर्णय भी स्वयं करेंगी और अपनी लड़ाई स्वयं लड़ेंगी. इसी को लेकर विशेष सत्र बुलाया है. ऐसे में सभी दलों को नारी के सम्मान में इस बिल का समर्थन करना चाहिए.”

वहीं, पश्चिम बंगाल में Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की चुनावी रैली के संबंध में उन्होंने कहा, “जब राहुल गांधी रैली करते हैं तो भारतीय जनता पार्टी को ही लाभ होता है. पश्चिम बंगाल की जनता ने इस बार Prime Minister Narendra Modi और भाजपा पर विश्वास किया है.”

वहीं, भाजपा के राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया गया है. महिलाएं देश की आधी आबादी हैं, फिर भी वर्तमान में Lok Sabha और विधानसभाओं में उनका प्रतिनिधित्व केवल 14-15 प्रतिशत है. जब 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होगा, तो समाज में निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा. यह विधेयक सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं बल्कि देश की राजनीति, समाज व अर्थव्यवस्था के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा.”

ओपी/पीएम

Leave a Comment