महाराष्ट्र में रोजाना घरेलू डिमांड से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध : मंत्री छगन भुजबल

Mumbai , 14 मार्च . एनसीपी नेता और Maharashtra के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने एलपीजी सिलेंडर और फ्यूल की सप्लाई को लेकर फैल रही अफवाहों पर चिंता जताई है. उन्होंने साफ कहा कि राज्य में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और जनता को किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करना चाहिए.

मंत्री छगन भुजबल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी परिस्थितियों के चलते गैस और ईंधन की आपूर्ति को लेकर राज्य भर में कई तरह की गलतफहमियां और अफवाहें फैल रही हैं, लेकिन राज्य Government पूरी तरह से स्थिति को संभाल रही है. रोजाना की घरेलू एलपीजी की डिमांड लगभग 9,000 मीट्रिक टन है, जबकि प्रोडक्शन बढ़ाकर 11,000 मीट्रिक टन कर दिया गया है. मतलब, मांग से ज्यादा गैस उपलब्ध है.

उन्होंने यह भी बताया कि मार्च में पिछले छह महीनों की तुलना में और भी ज्यादा सिलेंडर उपलब्ध हैं. पेट्रोल और डीजल का स्टॉक भी अच्छा है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. इसलिए नागरिकों को भरोसा रखना चाहिए कि घरों में गैस सिलेंडर आसानी से मिलेगा.

उन्होंने बताया कि गैस सप्लाई चेन पर नजर रखने के लिए डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर और Police सुपरिटेंडेंट की अगुवाई में जिला स्तर पर खास कमेटियां बनाई गई हैं. इसका मकसद यह है कि सप्लाई सही समय पर और बिना रुकावट के हो. खासकर अस्पतालों, स्कूलों, आश्रमों और अन्य जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

उन्होंने कहा कि अगर कहीं कोई टेक्निकल दिक्कत या शिकायत होती है, तो तालुका और डिस्ट्रिक्ट स्तर पर कंट्रोल रूम और व्हाट्सएप फैसिलिटी तुरंत एक्टिवेट करने के निर्देश दिए गए हैं. सप्लाई डिपार्टमेंट लगातार हालात पर नजर रख रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी को भी गैस या फ्यूल की कमी का सामना न करना पड़े.

भुजबल ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएं और सिर्फ Governmentी जानकारी और अपडेट पर भरोसा करें. राज्य Government ने हर स्थिति के लिए तैयारियों को पूरी तरह सुनिश्चित किया है ताकि नागरिकों को रोजमर्रा की जरूरतों में किसी तरह की परेशानी न हो.

पीआईएम/एबीएम

Leave a Comment