राहुल गांधी के अहंकार और अनुशासनहीनता की भेंट चढ़ा मानसून सत्र: रविशंकर प्रसाद

New Delhi, 13 अगस्त . भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

रविशंकर प्रसाद ने कहा, “मानसून सत्र एक नेता के अहंकार, अनुशासनहीनता और उदंडता की भेंट चढ़ गया. बिना परमिशन लिए राहुल गांधी Prime Minister के निवास के गेट पर बैठ गए. जब Government की ओर से चर्चा के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा कि हमें इस्तीफा चाहिए. Government ने नीट पर बहुत कड़ा कानून बनाया. फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की गई. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनकी ओर से दूसरी मांगें कर दी गईं.

BJP MP ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से बार-बार कहा जा रहा था कि Police की कार्रवाई पर गृह मंत्री जवाब दें. कल गृह मंत्री की ओर से कहा गया कि मैं 24 घंटे पूरी बहस सुनने को तैयार हूं और उनके सारे तर्कों का जवाब देने को तैयार हूं. घटना को लेकर एक-एक बिंदु पर जवाब दूंगा. किरेन रिजिजू की ओर से सदन में भी इस बात को उठाया गया. स्पीकर की ओर से बहस कराने को कहा गया तब उनकी (राहुल गांधी) की ओर से मूर्खतापूर्ण कमेंट किया गया.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को गवर्नेंस की बेसिक समझदारी नहीं है क्या? कभी गृह मंत्री के आदेश पर गोली चलती है क्या? अमित शाह 24 घंटे बैठने को तैयार हैं. इसके बाद भी उन्होंने (राहुल गांधी) कहा कि हमें उनका (गृह मंत्री) इस्तीफा चाहिए. जब गृह मंत्री बहस को तैयार हैं, तब राहुल गांधी ने कहा कि उनकी बात को सुनना क्या?

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी की उदंडता से देश की राजनीति नहीं चलेगी. इसीलिए उनकी पार्टी की ऐसी हालत हुई है. सदन में हम लोगों ने देखा कि समाजवादियों के साथ राहुल गांधी राम मंदिर में चढ़ावे का मामला उठाने लगे. राहुल गांधी सदन नहीं चलने देते, फिर कहते हैं कि मेरी बात नहीं सुनी जाती है. राहुल गांधी गैर-जिम्मेवार, अपरिपक्व, अनुशासनहीन और अहंकारी हैं यह देश को समझना पड़ेगा. राहुल गांधी के अंदर Political मर्यादा का कोई स्थान नहीं है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमने पहली भी कहा था और Government ने भी कहा है कि कोई गोली नहीं चली है. अच्छा होता कि अमित शाह की बात सुनते. उन्होंने सदन नहीं चलने दिया. यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. हम इसकी भर्त्सना करते हैं.

एसडी/वीसी

Leave a Comment