मोनोट्रोफिक डाइट: विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और दिशा पटानी की फिटनेस का राज

मोनोट्रोफिक डाइट (Monotrophic Diet):- Bollywood सितारों से लेकर क्रिकेटरों तक, सभी अपनी फिटनेस (Fitness) पर खास ध्यान देते हैं. कई खिलाड़ी और Actor अपनी उम्र से कहीं ज्यादा युवा दिखते हैं. इस लेख में हम भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, Bollywood Actress अनुष्का शर्मा, और दिशा पटानी की बात करेंगे. ये तीनों सेलेब्रिटी अपनी फिटनेस और स्लिम फिगर (Slim Figure) के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं.

ये तीनों अक्सर अपनी डाइट (Diet) के बारे में भी चर्चा करते नजर आते हैं. यदि आपकी डाइट अच्छी होगी तो आपको फिटनेस से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी. इन तीनों में एक सामान बात यह है कि वे मोनोट्रोफिक डाइट फॉलो करते हैं, जो कई लोग आजकल अपनाने के लिए उत्साहित हैं. यह डाइट तेजी से वजन कम करने में भी मदद करती है. दिल्ली के वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) के डॉ. शुभम वत्स्या ने हाल ही में इस डाइट के बारे में एक इंस्टाग्राम वीडियो में जानकारी साझा की है.

फोर्टिस के डॉक्टर ने दी अहम जानकारी

डॉ. शुभम वत्स्या ने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो में इस डाइट के बारे में विस्तार से बताया कि यह डाइट क्या है और यह कैसे काम करती है. उन्होंने इसके पालन में ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बातों को भी उजागर किया. अपने वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अनुष्का शर्मा की पसंदीदा डाइट स्टाइल.” अधिकांश लोग कड़े डाइट प्लान्स फॉलो करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि कई एथलीट और सेलेब्रिटी अपनी फिट और स्लिम बॉडी बनाए रखने के लिए सीमित और हेल्दी डाइट का ही सहारा लेते हैं.

मोनोट्रोफिक डाइट क्या है?

मोनोट्रोफिक डाइट इस सिद्धांत पर आधारित है कि आप एक बार में केवल एक ही प्रकार का भोजन खाते हैं. उदाहरण के लिए, एक दिन आप केवल फल (Fruits) खाते हैं, अगले दिन केवल सलाद (Salad) या चिकन (Chicken). इस प्रकार की डाइट के लिए अनुशासन की आवश्यकता होती है. यह डाइटिंग को आसान भी बनाती है.

इस डाइट का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि केवल एक प्रकार का भोजन खाने से शरीर तेजी से फैट (Fat) को ऊर्जा में बदलता है. साथ ही, कैलोरी की कम मात्रा वजन घटाने में सहायक होती है. हर दिन अलग-अलग भोजन की योजना बनाने या तैयार करने की जरूरत नहीं होती, इसलिए कई लोग इसे सुविधाजनक और आसान मानते हैं. यही कारण है कि कई सेलेब्रिटी और खिलाड़ी इस डाइट को चुनते हैं.

मोनोट्रोफिक डाइट के नुकसान

डॉ. शुभम वत्स्या के अनुसार, मोनोट्रोफिक डाइट से वजन तो कम होता है, लेकिन लंबे समय तक यह खतरनाक हो सकता है. इस डाइट में शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व (Nutrients) नहीं मिल पाते. लंबे समय तक केवल एक प्रकार का भोजन लेने से विटामिन और मिनरल की कमी हो सकती है.

इससे थकान, कमजोरी, और पाचन संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं. लगातार इस डाइट का पालन करने से मेटाबोलिज्म (Metabolism) भी धीमा पड़ सकता है. इसलिए, डॉ. शुभम वत्स्या सलाह देते हैं कि मोनोट्रोफिक डाइट को केवल कभी-कभार, एक या दो दिन के लिए ही अपनाना चाहिए, खासतौर पर फैट लॉस के लिए. इसे लंबे समय तक फॉलो करना सुरक्षित या स्वस्थ नहीं माना जाता.

Leave a Comment