भारत के साथ भविष्य में बातचीत बराबरी के आधार पर होगी: मोहसिन नकवी

इस्लामाबाद, 29 दिसंबर . Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपनी जिद्द पर अड़े हैं. उन्होंने दोहराया है कि अगर India टी20 एशिया कप 2005 की ट्रॉफी चाहता है, तो उसे यह ट्रॉफी Dubai में उनसे ही लेनी होगी.

मोहसिन नकवी ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से कहा, “ट्रॉफी सौंपने को लेकर यथास्थिति बनी हुई है. अगर India ट्रॉफी चाहता है, तो उसे अपने कप्तान को Dubai भेजना होगा और मुझसे ट्रॉफी लेनी होगी.”

India ने 28 सितंबर को Dubai में खेले गए एशिया कप फाइनल में Pakistan के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. खिताबी जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद से ट्रॉफी अभी भी एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के Dubai स्थित ऑफिस में रखी है.

नकवी ने दावा किया कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष के तौर पर ट्रॉफी सौंपने का अधिकार उन्हें ही है.

इसके साथ ही नकवी ने कहा कि Pakistan जूनियर एशिया कप में भारतीय अंडर-19 खिलाड़ियों के खराब व्यवहार को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से शिकायत करेगा.

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से बातचीत में नकवी ने कहा, “हम आईसीसी को एक पत्र लिखकर जूनियर एशिया कप के फाइनल के दौरान भारतीय जूनियर खिलाड़ियों के व्यवहार के बारे में शिकायत करेंगे, जो स्वीकार्य नहीं था.”

India के टी20 कप्तान यादव ने एशिया कप में टॉस के दौरान Pakistanी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. नकवी ने कहा कि India के साथ कोई समझौता नहीं होगा, और अगर वे हमारे खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाना चाहते हैं, तो सब कुछ बराबरी के आधार पर होगा.

इस मामले पर नकवी ने कहा, “अगर India अपने खिलाड़ियों को हमारे खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की इजाजत नहीं देता है, तो इससे बराबरी के आधार पर निपटा जाएगा और कोई समझौता नहीं होगा. हमें उनसे हाथ मिलाने में कोई दिलचस्पी नहीं है.”

आरएसजी

Leave a Comment