मोहन यादव सरकार कानून व्यवस्था के हर मोर्चे पर नाकाम : कांग्रेस नेता बाला बच्चन

Bhopal , 13 दिसंबर Madhya Pradesh के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाला बच्चन ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और कहा कि मोहन यादव Government कानून व्यवस्था के हर मोर्चे पर नाकाम रही है.

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और विधायक बाला बच्चन ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए Chief Minister मोहन यादव के दो वर्ष के कार्यकाल पर सीधा और करारा प्रहार करते हुए कहा है कि Chief Minister द्वारा गृह विभाग का कार्यभार संभालना राज्य के लिए ‘प्रशासनिक लापरवाही और अराजकता का कारण’ बन गया है.

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के रूप में Chief Minister पूरी तरह विफल साबित हुए हैं और राज्य का ‘विकास और सेवा’ का दावा केवल “मीडिया प्रबंधन” तक सीमित है. पिछले दो वर्षों में केवल ‘धोखे और कर्ज’ का शासन देखा है, जहां हर नागरिक पर 50 हजार का कर्ज थोप दिया गया, वहीं दूसरी ओर, बेटियों और Policeकर्मियों की सुरक्षा पूरी तरह ध्वस्त हो गई है.

उन्होंने आगे कहा है कि Chief Minister मोहन यादव के पास गृह विभाग है और उनका Police बल पर नियंत्रण पूरी तरह समाप्त हो चुका है. Police बल को अत्यधिक बल प्रयोग और मनमानी करने का लाइसेंस मिल गया है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक बच्चन का आरोप है कि भाजपा शासनकाल में हिरासत में हुई मौतों की संख्या में 23 प्रतिशत की चिंताजनक वृद्धि हुई है. आधिकारिक डेटा के अनुसार, 2020-21 में 163 हिरासत में मौतें थीं, जो 2021-22 में बढ़कर 201 हो गईं. हाल ही में, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को स्वत: संज्ञान लेना पड़ा. अक्टूबर 2025 में, Bhopal में एक बी.टेक छात्र और अशोकनगर में एक ग्रामीण व्यक्ति की कथित Police बर्बरता के कारण हुई मौत पर नोटिस जारी किया.

इसके अलावा जनवरी 2024 से अक्टूबर 2025 तक प्रदेश में 329 Policeकर्मियों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हुए हैं, जिनमें सबसे अधिक 48 प्रकरण Bhopal में दर्ज हुए. कांग्रेस विधायक का आरोप है कि राज्य में Police भी सुरक्षित नहीं है. इसका प्रमाण है कि जनवरी 2024 से जून 2025 तक Policeकर्मियों पर हमले के 461 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें 612 Policeकर्मी घायल हुए और 5 Policeकर्मियों की मृत्यु हुई है. राज्य में महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं, तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं और Government आंख मूंदें हुए है.

एसएनपी/एएस

Leave a Comment