मणिपुर के पांच जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल

इंफाल, 18 अप्रैल . मणिपुर Government ने राहत भरा फैसला लिया है. राज्य के पांच जिलों इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में मोबाइल इंटरनेट और डेटा सेवाओं पर लगी अस्थायी पाबंदी को तुरंत हटा दिया गया है.

गृह विभाग ने 18 अप्रैल को जारी आदेश में बताया कि कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सात अप्रैल को ये पाबंदियां लगाई गई थीं. इनमें मोबाइल डेटा, ब्रॉडबैंड और वीपीएन सेवाएं शामिल थीं. अब Government ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद ये प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है.

Government ने कहा कि पाबंदियों की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. अदालतों, अस्पतालों, स्कूल-कॉलेजों और अन्य जरूरी Governmentी सेवाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा था. जनता की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए Government ने जनहित में यह कदम उठाया है.

अब इन पांचों जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से बहाल कर दी गई हैं. लोगों को अब फिर से मोबाइल पर इंटरनेट और social media का इस्तेमाल करने की सुविधा मिल गई है.

हालांकि, Government ने नागरिकों से अपील की है कि वे इंटरनेट और social media का जिम्मेदारी से उपयोग करें. अफवाहें न फैलाएं और ऐसी कोई गतिविधि न करें जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा हो. अगर जरूरत पड़ी तो ऐसी पाबंदियां दोबारा लगाई जा सकती हैं.

यह आदेश संयुक्त सचिव (गृह) डॉ. मयेनगबम वेटो सिंह ने सक्षम अधिकारी की मंजूरी से जारी किया है.

मणिपुर में पिछले कई दिनों से जारी तनाव के बीच इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है. इससे ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजमर्रा के कई काम आसान हो जाएंगे.

Government का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. अगर कानून-व्यवस्था में कोई बिगड़ाव हुआ तो जरूरी कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल लोगों को सामान्य जीवन जीने की सुविधा मिल गई है.

एमएस/

Leave a Comment