उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन में मनसे को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान: सीएम देवेंद्र फडणवीस

पुणे, 17 जनवरी . Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी जीत के बाद Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Saturday को ठाकरे भाइयों पर तीखा हमला बोला है.

चुनाव में जीत के बाद Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे की Maharashtra नवनिर्माण सेना (मनसे) को इस Political गठबंधन का ‘सबसे बड़ा हारा हुआ’ बताया. उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले किया गया उनका अनुमान सही साबित हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मनसे-शिवसेना (यूबीटी) गठबंधन में मनसे को अधिक नुकसान होगा.

उद्धव और राज ठाकरे के हाई-प्रोफाइल गठबंधन के बावजूद मनसे केवल आठ सीटें ही जीत सकी.

Chief Minister फडणवीस ने कहा, “Political रूप से मुझे स्पष्ट था कि इस गठबंधन में मनसे की बड़ी हार हुई है. मेरे अनुमान को परिणामों ने सही ठहराया, जबकि गठबंधन से उद्धव ठाकरे को फायदा हुआ, राज ठाकरे और उनकी पार्टी को बिलकुल भी फायदा नहीं हुआ.”

Chief Minister के इस बयान पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि गठबंधन एकतरफा नहीं था.

उन्होंने बताया कि मनसे का एक उम्मीदवार शिवसेना भवन वाले वार्ड से जीत गया, जो यह दिखाता है कि दोनों को लाभ हुआ.

उद्धव ठाकरे ने कहा, “दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में पूरी तालमेल थी. जहां भी हमने प्रचार किया, वहां मनसे और शिवसेना के समर्थकों में कोई दूरी नहीं थी. हमने इस लड़ाई को एकजुट होकर दिल से लड़ा.”

बीएमसी चुनाव में भाजपा की जीत पर टिप्पणी करते हुए Chief Minister फडणवीस ने कहा कि यह जीत ‘सर्वव्यापी और छू लेने वाली’ है और इसने पारंपरिक जाति और भाषा की दीवारें तोड़ दी हैं.

उन्होंने कहा, “Mumbai का मराठी आदमी, जिसे कुछ लोग अपनी निजी संपत्ति मानते थे, अब भाजपा के साथ खड़ा है. हमारे पार्षद स्लम, हाई राइज, चॉल और कोलीवाड़ा सभी जगह जीत गए. ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां भाजपा सफल नहीं रही.” उन्होंने 2014 से पार्टी की लगातार सफलता में Prime Minister मोदी के नेतृत्व को श्रेय दिया.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment