विधायक सतीश उपाध्याय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लिया हिस्सा, बोले, पर्यावरण बचाना जरूरी

New Delhi, 5 जून . भाजपा नेता और मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय ने Friday को पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया. इस खास मौके पर उन्होंने लोगों से भी एक पेड़ मां के नाम अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की.

उन्होंने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने काफी पहले ही एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी. उन्होंने इस अभियान में लोगों से हिस्सा लेने की अपील की थी और कहा था कि इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में पौधारोपण करना होगा, तभी जाकर हम पर्यावरण को बचा पाने में सफल रहेंगे. पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तो हम सुरक्षित रहेंगे. इसके अलावा, हमें मिट्टी, हवा और नदियों को भी बचाने की दिशा में कदम बढ़ाना होगा, तभी जाकर आगे चलकर हमारे लिए स्थिति सकारात्मक होगी. इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए हमने मालवीय नगर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया.

विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि पौधारोपण के अलावा हमें मौजूदा वृक्षों की भी देखभाल करनी होगी, उन्हें पानी देना होगा, ताकि उनकी सुरक्षा पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आए. वहीं, हमने मालवीय नगर घटना में जान गंवाने 21 लोगों की स्मृति में 21 पेड़ लगाने का फैसला किया है. आज हमने अग्निकांड में जान गंवाने वाले विदेशियों के नाम पेड़ लगाए हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. हमने बहुत ही दुखद समय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया है. पर्यावरण को बचाना हम सभी का दायित्व है. इसके तहत हमें एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लेना होगा, क्योंकि यह हम सभी का काम है.

इसके अलावा, उन्होंने उन लोगों का भी जिक्र किया, जिन्होंने अग्निकांड में राहत एवं बचाव कार्य में सुरक्षाकर्मियों से भी पहले हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मानवता का बड़ा धर्म अपनाया है, क्योंकि जब कोई हादसा होता है, तो राहत एवं बचाव कर्मियों को आने में समय लगता है. ऐसी स्थिति में यहां के स्थानीय लोगों ने काम किया, ऐसा करके इन लोगों ने मानवता के धर्म को निभाया है.

वहीं, BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने भी पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने और विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत होने जा रही है. इस खास मौके पर हम Prime Minister Narendra Modi के 12 साल की उपलब्धियों को भी जनता के बीच में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. हम उन्हें यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि किस तरह से पीएम आम जनता के हितों के लिए काम कर रहे हैं.

इसके अलावा, उन्होंने अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप और रूस के President की ओर से Prime Minister Narendra Modi की तारीफ किए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इससे यह साफ जाहिर होता है कि Prime Minister Narendra Modi ने अपने काम के दम पर विश्व में एक नया मुकाम हासिल किया है. Prime Minister Narendra Modi विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं और यह हम सभी लोगों के लिए खुशी की बात है कि अमेरिका और रूस के राष्ट्राध्यक्षों ने हमारे Prime Minister की तारीफ की है.

साथ ही, अमेरिका की ओर से ट्रेड डील फाइनल होने जा रहे हैं. इस पर भी भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अमेरिका हमारा पुराना सहयोगी है. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री खुद पूरी वस्तुस्थिति को समझने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंनें खुद इस बात पर जोर देते हुए कहा कि India के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होते हुए अमेरिका के साथ ट्रेड डील होगी. आने वाले दिनों में व्यापार और उद्योग के लिए एक बड़ा अवसर पैदा होगा.

वहीं, भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने भी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि आज पूरा देश इस अभियान में हिस्सा ले रहा है. प्रकृति को हम अपनी मां के रूप में देखते हैं. इसे बचाना जरूरी है. अगर हमें आने वाली पीढ़ियों को एक अच्छा पर्यावरण देना है, तो इसके लिए हमें इसकी देखभाल करनी होगी. इसके लिए हमें छोटे छोटे सुधार करने होंगे. जैसे, पेपर लेस काम करना होगा और प्लास्टिक का यूज कम करना होगा.

एसएचके/एएस

Leave a Comment