
Mumbai , 11 अप्रैल . भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने डीएमके पर निशाना साधते हुए समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि डीएमके गठबंधन, खासकर सीएम एमके स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन के प्रति पूरे तमिलनाडु में गुस्सा है.
उन्होंने कहा कि डीएमके के नेतृत्व में तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था ठप हो गई थी. महिला अपराध में वृद्धि हुई है. तमिलनाडु के युवाओं को ड्रग्स माफिया बर्बाद कर रहे हैं और बेरोजगारी की समस्या है. उसकी वजह से डीएमके गठबंधन को लेकर तमिलनाडु को लोगों में गुस्सा है.
उन्होंने कहा कि लोगों के मन में आशंका है कि आने वाले वक्त में एमके स्टालिन, उदयनिधि को Chief Minister बनाने के फिराक में हैं. पीयूष गोयल ने बार-बार एमके स्टालिन को चैलेंज किया है कि वो स्पष्टीकरण दें कि क्या वो आने वाले वक्त में उदयनिधि को सीएम बनाना चाहते हैं? क्या परिवारवाद के चंगुल में डीएमके उलझती रहेगी, या फिर तमिलनाडु के हित में काम करेगी? एमके स्टालिन इन सवालों के उत्तर नहीं दे पाए हैं.
तुहिन सिन्हा ने आगे कहा कि केरल में अप्रत्याशित वोटिंग हुई है, क्योंकि नॉन एनडीए Government के प्रति लोगों के मन में गुस्सा है. सभी नॉन एनडीए Government जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है. जहां केरल के मतदाताओं ने भारी मतदान करके अपना गुस्सा जाहिर किया है, वहीं गुस्सा 23 अप्रैल को मतदान के दौरान तमिलनाडु में भी दिखने वाला है. तमिलनाडु के लोग एमके स्टालिन को अलविदा कह देंगे.
पश्चिम बंगाल विधानसभ चुनाव को लेकर तुहिन सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भय और भरोसा में सीधा मुकाबला है. टीएमसी का भय और भाजपा के भरोसा के बीच सीधी लड़ाई है. इस लड़ाई में जीत हमेशा भरोसे की होती है. भाजपा ने Friday को अपना घोषणा पत्र जारी किया. भाजपा के भरोसा पत्र में बंगाल को आगे ले जाने की बात कही गई है.
–
एसडी/डीकेपी