मध्य प्रदेश के भाजपा दफ्तर में 2 घंटे बैठेंगे मंत्री, कार्यकर्ताओं की सुनेंगे बात

Bhopal , 1 दिसंबर . Madhya Pradesh में भारतीय जनता पार्टी और मोहन यादव Government ने एक नवाचार करने का फैसला किया है. अब राज्य Government के मंत्री नियमित तौर पर 2 घंटे भाजपा कार्यालय में बैठेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाएगी और समस्या का निदान होगा.

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और Chief Minister मोहन यादव के बीच एक बैठक हुई. इस बैठक में फैसला लिया गया कि Government के मंत्री नियमित रूप से पार्टी दफ्तर में बैठेंगे. यह व्यवस्था सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए की गई है. इसकी शुरुआत भी हो गई है और Monday को राज्य के उप Chief Minister जगदीश देवड़ा तथा मंत्री गौतम टेटवाल बैठे.

उप Chief Minister जगदीश देवड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि Chief Minister मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के विचार-विमर्श के बाद संगठन और सत्ता दोनों का समन्वय हो, जिसके लिए एक व्यवस्था बनाई गई है. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में Government के मंत्रीगण हर दिन दो घंटे दोपहर एक से तीन बजे तक नियमित रूप से बैठेंगे. Monday को मैं और गौतम टेटवाल दोनों बैठे थे.

इस व्यवस्था से पूरे Madhya Pradesh के कार्यकर्ता Bhopal आते हैं और मंत्रियों से मुलाकात करना चाहते हैं. उनकी कोई न कोई समस्या रहती है. जिले की छोटी-बड़ी समस्याएं व्यक्तिगत भी होती हैं और क्षेत्र की भी रहती हैं. संगठन की दृष्टि से कोई समस्या होती है तो उन समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए? कम से कम वह कार्यालय जाकर मंत्रीगणों के साथ बैठकर अपनी समस्या बता सकते हैं. हम भी यह कोशिश करेंगे कि उन समस्याओं का समाधान यथासंभव जल्द से जल्द किया जाए.

उप Chief Minister देवड़ा ने आगे कहा कि वास्तव में सराहनीय व्यवस्था है, हमको भी बहुत अच्छा लगा कि आज अनेक कार्यकर्ता हमसे आकर मिले. हम समस्याओं को सूचीबद्ध करेंगे. अगर कहीं विभिन्न विभागों की या अलग-अलग विभागों की कोई समस्या है तो हम उसका फॉलोअप लेंगे. उप Chief Minister ने आगे कहा कि सभी की कोशिश है कि कार्यकर्ताओं को उनके कामों की जानकारी भी मिले और अगर काम हो जाता है तो उनको अवगत कराने का काम भी हम करेंगे.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment