मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया, सीएम योगी के 9 साल के शासनकाल में कितना हुआ विकास?

Lucknow, 19 मार्च . मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश Government के 9 साल पूरे होने के मौके पर बताया कि आज की तारीख में यह सूबा कितना बदल चुका है, और उन्होंने इस बदलाव का श्रेय Chief Minister योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली को दिया है.

उन्होंने Thursday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि आज की तारीख में Chief Minister योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में प्रदेश में चौतरफा विकास देखने को मिल रहा है. आज प्रदेश की पूरी तस्वीर बदल चुकी है. पहले हर जिले में एक माफिया पाया जाता था, लेकिन आज की तारीख में हर जिले में एक उद्योग स्थापित है. यह फर्क है भाजपा और सपा के शासनकाल में. आज की तारीख में प्रदेश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है.

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि Samajwadi Party के शासनकाल में माफिया और गुंडा राज चलता था. लेकिन, आज की तारीख में माफिया पूरी तरह से समाप्त हो चुके हैं. प्रदेश में चौतरफा विकास की बयार बह रही है. हमारी Government आगे भी इसी तरह से प्रदेश में विकास के काम करती रहेगी. हम विकास से संबंधित कामों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करते हैं.

उन्होंने कहा कि Samajwadi Party के शासनकाल में कभी दंगे होते थे, तो कभी कर्फ्यू लगता था. लेकिन, आज की तारीख में स्थिति ऐसी नहीं है. आज योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में ना ही कहीं पर दंगा हो रहा है और ना ही कहीं पर कर्फ्यू लग रहा है. आज प्रदेश में स्थिति बिल्कुल सकारात्मक बनी हुई है. चौतरफा विकास से संबंधित काम हो रहे हैं. अगर कोई छिटपुट अपराधी अपराध करने की कोशिश करता है, तो उसे चौबीस घंटे के भीतर सलाखों के पीछे भेज दिया जाता है. अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने की दिशा में हमारी Government किसी भी प्रकार की कोताही को स्वीकार नहीं करती है. इस तरह से हमारी Government ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है.

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी Government ने प्रदेश में बुनियादी विकास को भी विशेष प्राथमिकता दी है. आज की तारीख में प्रदेश में एक्सप्रेस वे का निर्माण भी तेज गति से हो रहा है. एक जिले से दूसरे जिले कनेक्टिविटी अच्छी हुई है. इसके इतर, बड़े पैमाने पर रेलवे स्टेशन को सुंदरीकरण किया गया है. कई जिलों में निर्माण कार्य जारी है.

इसके अलावा, हमारी Government ने किसानों के हितों को भी विशेष प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party के शासनकाल में जितना गन्ना किसानों को भुगतान हुआ है, उससे तीन गुना ज्यादा भुगतान हमारी Government के शासनकाल में हुआ है. इससे यह साफ जाहिर होता है कि हमारी Government ने हमेशा से ही किसानों के हितों को प्राथमिकता दी है और आगे भी देती रहेगी. हमने किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया और ना ही आगे कभी करेंगे.

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में व्यापारी वर्ग भी भयमुक्त होकर प्रदेश में व्यापार कर पा रहे हैं. Samajwadi Party के शासनकाल में ऐसा नहीं था. सपा के शासनकाल में शाम को छह बजते ही दुकानदारों में इस बात का डर लगा रहता था कि कहीं कोई माल लूटने के लिए नहीं आ जाए.

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सपा के शासनकाल में जिस तरह से भय का माहौल बनाया गया था, उस भय के माहौल को हमारी Government ने दूर करने का काम किया है. आज की तारीख में व्यापारी वर्ग भयमुक्त होकर काम कर सकते हैं और प्रदेश के विकास में अपनी तरफ से उल्लेखनीय योगदान दे सकते हैं.

एमएस/

Leave a Comment