भोपाल: कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने के लिए ई-रिक्शा से पहुंचे मंत्री

Bhopal , 20 मई . पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण दुनिया के कई देशों में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है. India में यह स्थिति न बने, इसीलिए देश के Prime Minister Narendra Modi द्वारा पेट्रोल डीजल के कम उपयोग की अपील की है.

Madhya Pradesh के तमाम राजनेता Prime Minister मोदी की अपील पर अमल कर रहे हैं. Prime Minister मोदी की ऊर्जा बचत का असर Wednesday को उस वक्त देखने को मिला, जब राज्य Government के कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल और मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे.

राज्यमंत्री टेटवाल कहा कि Prime Minister मोदी ने संसाधनों के संयमित उपयोग का जो आह्वान किया है, उसे आत्मसात कर हम सभी को अपने आचरण से दूसरों को प्रेरित करना चाहिए.

मंत्री टेटवाल और मंत्री पंवार ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और ऊर्जा बचत को एक जनआंदोलन बनाने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा किए गए छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में एक आत्मनिर्भर, स्वच्छ एवं सशक्त India के निर्माण की मजबूत नींव तैयार करेंगे.

इससे पूर्व राज्य के Chief Minister मोहन यादव भी अपने काफिले में चलने वाले वाहनों की संख्या में कटौती कर चुके हैं. इसी तरह राज्य के उपChief Minister जगदीश देवड़ा तथा राजेंद्र शुक्ल ने भी अपने साथ चलने वाले वाहनों की संख्या कम कर दी है. राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तो ई-स्कूटी पर चलते नजर आए थे.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment