
नई दिल्ली, 19 मई . Prime Minister Narendra Modi ने ओस्लो में नॉर्वे के Prime Minister जोनास गहर स्टोर के साथ हुई अपनी बातचीत को बेहद सार्थक बताया. इस दौरान दोनों देशों के बीच साझेदारी को ‘ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के रूप में आगे बढ़ाने पर सहमति बनी.
पीएम Narendra Modi सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए बताया, ”ओस्लो में Prime Minister जोनास गहर स्टोर के साथ मेरी बहुत सार्थक बातचीत हुई. इसका एक सबसे अहम पहलू हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को ‘ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के तौर पर अपग्रेड करना था. इससे स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास, ब्लू इकॉनमी और ग्रीन शिपिंग के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग मजबूत होगा. हमने इस बात पर भी चर्चा की कि हम इनोवेशन, रिसर्च, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और कौशल विकास के क्षेत्रों में अपने संबंधों को और कैसे मजबूत बना सकते हैं. यह देखकर बहुत खुशी हुई कि नॉर्वे ‘इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव’ में शामिल हो गया है.
Prime Minister मोदी Monday को अपनी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में नॉर्वे पहुंचे. खास सम्मान दिखाते हुए नॉर्वे के Prime Minister जोनास गहर स्टोर खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे. India में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर, नॉर्वे में India की राजदूत ग्लोरिया गंगटे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वहां मौजूद थे.
अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने ओस्लो के रॉयल पैलेस में नॉर्वे के राजा हेराल्ड-वी से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं ने खास तौर पर उभरती टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारतीय और नॉर्वेजियन कंपनियों के बीच बढ़ते सहयोग पर चर्चा की.
Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, “उन्होंने नॉर्वे की प्राकृतिक खूबसूरती की सराहना की और कहा कि India और नॉर्वे की पुरानी दोस्ती लोकतंत्र, कानून के शासन और लोगों-केंद्रित प्रशासन जैसे साझा मूल्यों के आधार पर लगातार मजबूत हो रही है.”
बाद में किंग हेराल्ड ने Prime Minister मोदी के सम्मान में लंच का आयोजन भी किया. Prime Minister ने इस गर्मजोशी भरे स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए किंग का धन्यवाद किया.
इससे पहले दिन में Prime Minister मोदी को नॉर्वे के विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और Government प्रमुखों को दिए जाने वाले सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया.
सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा, ”ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह सम्मान India की जनता को समर्पित है और भारत-नॉर्वे की मजबूत दोस्ती का प्रतीक है. यह वैश्विक प्रगति के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”
–
एवाई/एएस