मार्केट आउटलुक: आरबीआई पॉलिसी, ऑटो सेल्स और आर्थिक आंकड़ों से तय होगा बाजार का रुख

Mumbai , 30 नवंबर . भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है. इस दौरान आरबीआई की मौद्रिक नीति और ऑटो सेल्स के मासिक आंकड़े जारी होंगे. साथ ही बाजार भारतीय जीडीपी के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देगा.

ऑटो सेल्स के आंकड़े एक दिसंबर से आने शुरू हो जाएंगे, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) की बैठक 3-5 दिसंबर के बीच प्रस्तावित है.

इसके अलावा, Friday को जारी हुए Governmentी आकड़ों के मुताबिक भारतीय जीडीपी की विकास दर सितंबर तिमाही में 8.2 प्रतिशत रही है, जो कि करीब 7 प्रतिशत से अनुमान से काफी अधिक थी. ऐसे में Monday को जीडीपी आंकड़ों पर बाजार की प्रतिक्रिया पर निवेशकों की निगाहें होंगी.

24-28 नवंबर के कारोबारी हफ्ते निफ्टी 0.52 प्रतिशत या 134.80 अंक बढ़कर 26,202.95 और सेंसेक्स 0.56 प्रतिशत या 474.75 अंक बढ़कर 85,706.67 पर बंद हुआ.

बीते हफ्ते शेयर बाजार में व्यापक स्तर पर तेजी देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 766.95 अंक या 1.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,043.25 पर बंद हुआ. हालांकि, स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 18 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 17,829.25 पर बंद हुआ.

इस दौरान बाजार को ऊपर खींचने का काम फार्मा और पीएसयू बैंकों ने किया. निफ्टी पीएसयू बैंक (1.62 प्रतिशत) और निफ्टी फार्मा (1.85 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ.

इसके साथ निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी मीडिया और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए.

दूसरी तरफ, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी पीएसई और निफ्टी कंजप्शन लाल निशान में बंद हुआ.

इसके अलावा, आने वाले समय में अमेरिका-India ट्रेड डील पर नई अपडेट भी बाजार को दिशा देने का काम करेंगे.

हाल ही में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा था कि भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) का पहला चरण इस साल के अंत तक पूरा हो सकता है, क्योंकि दोनों देशों आपस के ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया है.

एबीएस/

Leave a Comment