स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि, नितिन गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi, 4 जुलाई . स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर Saturday को देश के अनेक प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों, राष्ट्रसेवा और युवा प्रेरणा के संदेश को स्मरण किया. नेताओं ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक बताया.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “अपने विचार और प्रभावी भाषण से स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और परंपरा की छाप छोड़ी. India में राष्ट्रवाद की भावना को बल देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. अपने विचारों और कर्तृत्व से वो युवाओं के प्रेरणास्रोत बने है. ऐसे महान राष्ट्रसेवक की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद को राष्ट्रवादी, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना के महान संवाहक बताते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “‘गर्व से कहो, हम हिंदू हैं’ का उद्घोष कर India की राष्ट्रवादी, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने वाले महान संत, ‘राष्ट्रऋषि’ स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि. उनका तपस्वी जीवन करोड़ों युवाओं को अपने राष्ट्र, संस्कृति और कर्तव्य के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देता है.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने अपने social media पोस्ट में कहा, “महान आध्यात्मिक चिंतक एवं भारतीय संस्कृति के वैश्विक संवाहक स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. स्वामी विवेकानंद जी के विचार आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का संदेश देते हैं. उनका प्रेरक व्यक्तित्व युवाओं में सेवा, अनुशासन और कर्तव्यबोध का भाव जगाता है. स्वामी जी का जीवन-दर्शन देशवासियों को राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और राष्ट्र चेतना के महान संवाहक, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनके ओजस्वी विचार, राष्ट्र प्रथम का दृष्टिकोण और मानव सेवा का संदेश आज भी हमें कर्तव्य, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने अपने social media पोस्ट में कहा, “महान दार्शनिक, ओजस्वी वक्ता एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन. स्वामी विवेकानंद जी ने अपने ओजस्वी विचारों, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रवादी चिंतन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन दर्शन एवं वेदांत की गौरवशाली परंपरा को विश्व पटल पर नई प्रतिष्ठा दिलाई. उनका जीवन हमें आत्मविश्वास, सेवा, राष्ट्रभक्ति और मानव कल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है. आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु India के निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करें.”

Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने स्वामी विवेकानंद को भारतीय संस्कृति, ज्ञान, अध्यात्म और राष्ट्र चेतना का अमर संवाहक बताते हुए उन्हें कोटिशः नमन किया. उन्होंने कहा, “उनका ओजस्वी व्यक्तित्व और प्रेरणादायी विचार सदैव राष्ट्रसेवा, आत्मबल और मानव कल्याण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध विचार “बाह्य प्रकृति वास्तव में आंतरिक प्रकृति का ही विस्तृत रूप है” का उल्लेख करते हुए कहा, “महान राष्ट्रचिंतक, आध्यात्मिक चेतना के अग्रदूत एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! स्वामी विवेकानंद जी ने अपने ओजस्वी विचारों, आध्यात्मिक दृष्टि और राष्ट्र जागरण के संदेश से भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई. उनका जीवन युवाओं में आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति, सेवा और चरित्र निर्माण की प्रेरणा का अक्षय स्रोत है. उनके आदर्श और विचार हमें राष्ट्र निर्माण के पथ पर कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करते हैं.”

पीआईएम/एएस

Leave a Comment