
New Delhi, 4 जुलाई . अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. अमित शाह ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई ऊर्जा और विस्तार मिला है.
गृहमंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. सहकारिता India की संस्कृति, सामूहिक शक्ति और आत्मनिर्भरता का आधार है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई ऊर्जा और विस्तार मिला है. चाहे सहकारिता विश्वविद्यालय हो, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र हों या नए क्षेत्रों में सहकारी संस्थानों का सशक्तिकरण हो, यह प्रयास किसानों, महिलाओं, छोटे उद्यमियों और श्रमिकों को सशक्त बनाते हुए ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है.”
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ग्रामीण और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले सहकारिता क्षेत्र से जुड़े सभी भाई-बहनों को ‘अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं. सहकारिता आंदोलन के माध्यम से देश की प्रगति और आत्मनिर्भरता में योगदान देने वाले हर व्यक्ति पर हमें गर्व है.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने भी अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की सभी सहकारी संस्थाओं और उनके सदस्यों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पोस्ट किया, “‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प के साथ सहकारिता जन-भागीदारी, आत्मनिर्भरता और सामूहिक विकास का सशक्त आधार है. दिल्ली Government सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, डिजिटल सेवाओं और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.”
इस अवसर पर Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने लिखा, “‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प के साथ देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में देश का सहकारिता आंदोलन आज एक नई ऊंचाई छू रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहा है. आइए, मिलकर सहकारिता की भावना को और मजबूत करें.”
–
डीसीएच/