फुजैराह पर हमला: कई देशों ने की निंदा, यूएई बोला- ‘समर्थन के लिए आभार’

अबू धाबी, 5 मई . संयुक्त अरब अमीरात के वरिष्ठ नेता और President के सलाहकार अनवर मोहम्मद गर्गश ने फुजैराह पोर्ट पर हुए हमले की निंदा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने विभिन्न देशों से मिले समर्थन और एकजुटता के संदेशों की सराहना की.

social media पर अपने बयान में गर्गश ने कहा कि खाड़ी, अरब देशों और वैश्विक समुदाय द्वारा दिखाई गई एकजुटता सराहनीय है. उन्होंने ईरान पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के कृत्य क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाले हैं और खाड़ी की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा पैदा करते हैं.

Monday रात हुए कथित हमले में संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह स्थित ऑयल इंडस्ट्री जोन में भीषण आग लग गई. अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन और मिसाइलों से किए गए इस हमले को एयर डिफेंस सिस्टम ने काफी हद तक नाकाम कर दिया और 19 हमलावर उपकरणों को मार गिराया. इसके बावजूद एक ड्रोन हमले में आग लगने से तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए.

इस घटना की India ने कड़े शब्दों में निंदा की. Prime Minister Narendra Modi ने social media पर कहा कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है. उन्होंने यूएई के साथ एकजुटता जताते हुए कूटनीतिक समाधान और क्षेत्रीय शांति की आवश्यकता पर जोर दिया, साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित नौवहन को वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया.

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने भी इस हमले की आलोचना करते हुए यूएई के साथ समर्थन जताया और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया. उन्होंने ईरान से क्षेत्र में संघर्ष विराम बनाए रखने के लिए वार्ता का आह्वान किया.

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने भी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि यूएई एक बार फिर ईरानी हमलों का शिकार बना है. उन्होंने तेहरान से बातचीत की मेज पर लौटने, होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी समाप्त करने और परमाणु हथियारों से दूर रहने की अपील की.

ब्रिटेन के Prime Minister कीर स्टार्मर ने भी इस घटना की आलोचना की और कहा कि उनका देश खाड़ी क्षेत्र में अपने सहयोगियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

केआर/

Leave a Comment