तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के सामने कई चुनौतियां : राजीव रंजन

New Delhi, 10 मई . टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के Chief Minister के रूप में शपथ लेने पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बधाई दी. इसके साथ ही डीएमके से गठबंधन तोड़ने पर कांग्रेस पर तंज कसा.

राजीव रंजन ने से बातचीत में कहा, “मैं विजय को नई Government का नेतृत्व करने के लिए शुभकामनाएं और बधाई देता हूं. हालांकि, उनके सामने चुनौतियां अनेक हैं. तमिलनाडु में डीएमके शासन के दौरान मुश्किलें बढ़ीं और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया और सनातन विरोधी बातें करने के कारण जनता ने स्टालिन की Government को सत्ता से बाहर कर दिया. विजय की Government में कई विरोधाभासी विचार वाली पार्टियों ने समर्थन दिया है, ऐसे में उन्हें बहुत संभल कर काम करना पड़ेगा.”

कांग्रेस द्वारा डीएमके से गठबंधन तोड़कर टीवीके को समर्थन देने पर जेडीयू नेता ने कहा, “वर्षों से साथ देने के बावजूद तात्कालिक फायदे के लिए राहुल गांधी ने डीएमके से गठबंधन तोड़ दिया. इसलिए कांग्रेस की पहचान अवसरवादी दल की हो गई है. राहुल गांधी के अपरिपक्व फैसले के कारण कांग्रेस को काफी नुकसान हो रहा है और ये जारी रहेगा.”

पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हार पर राजीव रंजन ने कहा, “चुनाव के दौरान ममता बनर्जी के पास अवसर था. लेकिन, अवसर चूकने के बाद कागजी गठबंधन बनाने से कुछ नहीं होगा, क्योंकि Prime Minister मोदी ने एक बड़ी लकीर खींच दी है.”

तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके के बीच संबंधों और टीवीके के नेतृत्व वाली नई Government को समर्थन देने के मुद्दे पर BJP MP संजय जायसवाल ने कहा, “कांग्रेस की आदत है कि वह अपने सभी सहयोगियों को लगातार धोखा देती है. यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है. उन्हें सत्ता नहीं मिलती, इसलिए जो भी उन्हें सत्ता देता है, वे उसके पीछे पड़ जाते हैं. लेकिन हम सबने देखा कि Chief Minister विजय ने राहुल गांधी की तरफ देखा तक नहीं. मुझे वही कहावत याद है, ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’.”

ओपी/एबीएम

Leave a Comment