
New Delhi, 8 जून . Prime Minister Narendra Modi ने India के Prime Minister के रूप में 12 वर्ष पूरे होने पर अपनी Government की प्रमुख उपलब्धियों और नीतियों को लेकर social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा की. उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में India में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. इन सभी के केंद्र में गरीब और वंचित वर्ग का कल्याण रहा है.
पीएम मोदी ने लिखा कि पिछले 12 सालों में India ने कई बदलाव देखे हैं और इन बदलावों के केंद्र में गरीबों और वंचितों का कल्याण रहा है. हम हमेशा ‘अंत्योदय’ से प्रेरित रहे हैं और हमारी कोशिश यही रही है कि विकास का लाभ उन लोगों तक पहुंचे जो दशकों से पीछे छूट गए थे. जनधन खातों और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से लेकर स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जलजीवन मिशन, आयुष्मान India और अन्य योजनाओं तक हर पहल का मकसद बस यही रहा है कि लोगों को सम्मान और अवसर मिलें.
पीएम ने आगे लिखा कि यह भी खुशी की बात है कि गरीबों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में टेक्नोलॉजी ने अहम भूमिका निभाई है. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक मदद सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंच रही है. इससे कार्यक्षमता बढ़ी है और शासन-व्यवस्था में भरोसा मजबूत हुआ है. इस तरह, गरीब कल्याण को आगे बढ़ाने का सफर मानवीय सशक्तिकरण और ‘विकसित भारत’ के हमारे सपने को साकार करने की दिशा में एक सामूहिक आंदोलन बन गया है.
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि गरीब कल्याण मोदी Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है. Government ने ’12 साल गरीब कल्याण’ में अन्न योजना, पीएम आवास, जनधन, मुद्रा लोन, पीएम स्वनिधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा है.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर के जरिए देश के गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़कर ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव का निर्माण किया जा रहा है.
–
एएमटी/पीएम