
Mumbai , 26 मई . Bollywood Actor मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘गवर्नर’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. Tuesday को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. यह फिल्म India के इतिहास के उस कठिन दौर को दिखाती है, जब देश 1990 के दशक में गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था. उस समय India की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि देश दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया था. ट्रेलर में डर, तनाव और देश को बचाने की कोशिशों को बेहद गंभीर अंदाज में दिखाया गया है.
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर आम जनता में गुस्सा और बेचैनी है. लोग Government और आर्थिक हालात को लेकर चिंतित हैं. India के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि देश को आर्थिक रूप से टूटने से कैसे बचाया जाए. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि Government और बड़े अधिकारियों को कुछ कड़े फैसले लेने पड़ते हैं.
फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है. कहानी India के सबसे बड़े आर्थिक संकटों में से एक पर आधारित है. ट्रेलर में मनोज बाजपेयी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर के किरदार में नजर आएंगे. उनका किरदार देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को संभालने और India को संकट से बाहर निकालने की कोशिश करता दिखाई देगा. ट्रेलर में मनोज बाजपेयी का गंभीर और शांत अंदाज दर्शकों को काफी पंसद आ रहा है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में मनोज बाजपेयी का किरदार पूर्व आरबीआई गवर्नर एस. वेंकटरमणन से प्रेरित हो सकता है. वह 1991 के आर्थिक संकट के दौरान आरबीआई के गवर्नर थे और उस समय देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है. हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि कहानी पूरी तरह उन्हीं पर आधारित है.
फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स प्रस्तुत कर रही है. इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन चिन्मय मंडलेकर ने किया है. फिल्म के सह-निर्माता आशिन ए. शाह हैं. कहानी सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है.
फिल्म के संगीत पर भी खास ध्यान दिया गया है. इसके गानों के बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं, जबकि संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है. ट्रेलर में बैकग्राउंड म्यूजिक भी कहानी के तनाव और गंभीर माहौल को मजबूत बनाता दिखाई देता है.
फिल्म ‘गर्वनर’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
–
पीके/एबीएम