
New Delhi, 28 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi ने साल 2025 में आखिरी बार ‘मन की बात’ के तहत देश को संबोधित किया. ‘मन की बात’ कार्यक्रम के इस 129वें एपिसोड में Prime Minister ने कहा कि 2025 ने हमें ऐसे कई पल दिए, जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ. अपने संबोधन में पीएम ने देश को 2025 में खेल के मैदान पर मिली बड़ी सफलताओं का जिक्र किया.
Prime Minister ने कहा कि साल 2025 खेल के लिहाज से एक यादगार साल रहा. हमारी पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया. India की बेटियों ने महिला ब्लाइंड टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशिया कप टी20 में भी तिरंगा शान से लहराया.
पीएम ने पैरा एथलीटों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीतकर इन्होंने साबित किया कि कोई बाधा हौंसलों को नहीं रोक सकती.
Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि 2025 ने India को और अधिक आत्मविश्वास दिया है. 2026 में देश नई उम्मीदों और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है.
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 9 मार्च 2025 को Dubai में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. India ने 2013 के बाद ये खिताब जीता. महिला क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 विशेष रहा. 2 नवंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था. महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहला टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा. कोलंबो में खेले गए फाइनल में महिला ब्लाइंड टीम ने नेपाल को हराया था. वहीं 28 सितंबर को Dubai में खेले गए एशिया कप टी20 के फाइनल में भारतीय टीम ने Pakistan को हराकर खिताब जीता था. भारतीय हॉकी टीम ने भी इस साल एशिया कप हॉकी का खिताब जीता. इस साल मुक्केबाजी में भी महिला और पुरुष मुक्केबाजों ने अपना दबदबा बनाया.
–
पीएके