
Mumbai , 2 जून . टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों नया पौराणिक शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ काफी चर्चा में है. इसमें महाIndia की कहानी के शुरुआती दौर को दिखाया जाएगा. इस शो में अनुभवी Actor मनीष वाधवा भीष्म पितामह की भूमिका निभा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने से बात करते हुए शो के युवा कलाकारों के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस तरह सेट पर उनके और बच्चों के बीच एक खास रिश्ता बन गया है.
संग बातचीत में मनीष वाधवा ने कहा, ”जब मैंने शो की शूटिंग शुरू की थी, तब मुझे अंदाजा नहीं था कि पर्दे पर निभाया जाने वाला मेरा किरदार असल जिंदगी में भी रिश्तों को प्रभावित करेगा. भीष्म पितामह महाIndia के सबसे सम्मानित और मार्गदर्शक पात्रों में से एक हैं. दिलचस्प बात यह रही कि शो में पांडवों और कौरवों का किरदार निभाने वाले बच्चे भी धीरे-धीरे मुझे उसी नजर से देखने लगे हैं.”
Actor ने कहा, ”शूटिंग के दौरान मैंने महसूस किया कि बच्चों के साथ मेरा रिश्ता सिर्फ को-स्टार्स वाला नहीं है, बल्कि वह एक बड़े और मार्गदर्शक व्यक्ति जैसा बन गया है.”
अपने अनुभव को साझा करते हुए मनीष ने कहा, ”मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित इन बच्चों की सीखने की इच्छा ने किया है. आज की कम उम्र में भी ये कलाकार अपने काम को लेकर बेहद गंभीर हैं. वे हर सीन को समझने की कोशिश करते हैं, लगातार सवाल पूछते हैं और यह जानना चाहते हैं कि किसी सीन का महत्व क्या है. इतनी छोटी उम्र में इस तरह की जिज्ञासा और समर्पण बहुत खास बात है और यही गुण आगे चलकर उन्हें बेहतर कलाकार बनाएंगे.”
उन्होंने आगे कहा, ”शूटिंग के बीच मिलने वाले खाली समय में सभी कलाकार साथ बैठते हैं. इस दौरान वे महाIndia की कहानियों, पात्रों और उनसे जुड़ी रोचक बातों पर चर्चा करते हैं. कई बार यह बातचीत इतनी दिलचस्प हो जाती है कि सभी कलाकार उसमें पूरी तरह डूब जाते हैं. इसके अलावा सेट पर खूब हंसी-मजाक भी होता है.”
Actor ने कहा, ”अब शो के कई युवा कलाकार मुझे ऑफ-स्क्रीन भी पितामह कहकर बुलाने लगे हैं. जब बच्चे मुझे इस नाम से पुकारते हैं तो मुझे बहुत खुशी होती है. मेरे लिए यह सम्मान और अपनापन दिखाने का तरीका है. यह रिश्ता मेरे लिए बेहद खास है और मैं इसे अपने करियर की खूबसूरत यादों में शामिल मानता हूं.”
‘हस्तिनापुर के वीर’ शो सोनी सब पर प्रसारित होता है.
–
पीके/डीएससी