मणिपुर सरकार ने फिर उठाई एनआरसी अपडेट की मांग, विधायकों का दल जल्द जाएगा दिल्ली

इंफाल, 18 अगस्त . मणिपुर Government ने Tuesday को एक बार फिर राज्य में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को अपडेट करने की मांग दोहराई. Government का कहना है कि राज्य में जनसंख्या संरचना में बदलाव, जनसांख्यिकीय असंतुलन और अवैध प्रवास को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं.

मणिपुर के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही New Delhi जाएगा. यह दल केंद्र Government से मार्गदर्शन लेने के साथ-साथ राज्य में एनआरसी अपडेट प्रक्रिया शुरू करने की मांग दोबारा उठाएगा.

मणिपुर Government के प्रवक्ता नित्याइपत चुथेक और भाजपा विधायक सपम रंजन सिंह ने कहा कि राज्य Government एनआरसी और जनगणना से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर है और इस संबंध में मणिपुर के लोगों की चिंताओं के साथ खड़ी है.

पूर्व मंत्री भी रह चुके सपम रंजन सिंह ने बताया कि मणिपुर विधानसभा ने 5 अगस्त 2022 को एक प्रस्ताव पारित कर राज्य में एनआरसी लागू करने की मांग की थी. इसके बाद 1 मार्च 2024 को विधानसभा ने इस प्रस्ताव की फिर से पुष्टि की थी.

दोनों नेताओं ने मीडिया को बताया कि यह मुद्दा लंबे समय से राज्य Government की चिंता का विषय रहा है और इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय से लगातार पत्राचार किया जाता रहा है.

सपम रंजन सिंह ने कहा कि विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल New Delhi जाकर केंद्र Government से इस विषय पर चर्चा करेगा और एनआरसी अपडेट प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह करेगा.

भाजपा विधायक ने कहा कि यह मामला किसी Political दल, समुदाय या अन्य मतभेदों से ऊपर उठकर देखा जाना चाहिए, क्योंकि यह राज्य और उसके लोगों के भविष्य से जुड़ा है. Government नागरिक संगठनों और मणिपुर की जनता की उस मांग को स्वीकार करती है, जिसमें 2027 की जनगणना से पहले एनआरसी अपडेट करने की बात कही गई है.

उन्होंने कहा कि राज्य Government इस मुद्दे को लगातार केंद्र Government के समक्ष उठाती रहेगी और मांग को स्वीकार कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.

राज्य के विभिन्न जिलों में जारी बंद और प्रदर्शनों पर सपम रंजन सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है. हालांकि उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से रखें तथा हिंसा से बचें.

उन्होंने कहा कि किसी भी आंदोलन से आम लोगों, छात्रों और रोजी-रोटी कमाने वाले लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए. एनआरसी प्रक्रिया के संबंध में उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा विषय है जिस पर विभिन्न स्तरों पर चर्चा और विचार-विमर्श की आवश्यकता है. एनआरसी लागू करने से पहले कई पहलुओं पर काम करना जरूरी होगा.

विधायक ने उम्मीद जताई कि लगातार प्रयासों और संवाद के जरिए इस दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे.

उन्होंने कहा कि एनआरसी का मुद्दा सामूहिक प्रयास का विषय है और इसे Political दलों, समुदायों या धर्म के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र Government के साथ लगातार संवाद से सकारात्मक समाधान निकलेगा.

सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय (डीआईपीआर) के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता में Government के एक अन्य प्रवक्ता और विधायक थोकचोम राधेश्याम, विधायक थोकचोम श्यामकुमार, पी ब्रोजेन, टी रोबिंद्रो, एस प्रेमचंद्र, सपम कुंजकेश्वर सिंह, थोकचोम शांति और आशाब उद्दीन भी मौजूद रहे.

एएमटी/वीसी

Leave a Comment