मणिशंकर अय्यर वोट बैंक बचाने के लिए हिंदुत्व पर सवाल उठाते हैं: योगेंद्र चंदोलिया

New Delhi, 12 जनवरी . BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के हिंदुत्व को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि एक विशेष वर्ग के वोट पाने के लिए ये लोग हिंदुत्व पर सवाल उठाते हैं, इसीलिए जनता समय-समय पर अच्छे से कांग्रेस को सबक सिखाती है.

New Delhi में BJP MP ने से बातचीत करते हुए कहा कि हिंदू कभी डर की हालत में नहीं होते. हिंदू एकजुट हैं और हिंदुत्व की बात करते हैं. हिंदू धर्म और हिंदुत्व एक ही हैं, लेकिन हमारे कुछ विरोधियों को लगता है कि ‘हिंदुत्व’ शब्द उनके कानों तक नहीं पहुंचना चाहिए. हिंदू धर्म और हिंदुत्व एक ही हैं, फिर भी हमारे कुछ विरोधी मानते हैं कि हिंदुत्व का नाम लेना भी उन्हें मंजूर नहीं है. किसी एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए हिंदुत्व पर सवाल उठाते हैं.

BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि India रत्न देने का फैसला Prime Minister करते हैं, लेकिन आज मैंने दो बयान देखे, एक में कहा गया कि शरद पवार को India रत्न मिलना चाहिए. एक तरफ शरद पवार की पार्टी अपने नेता को India रत्न देने की बात कर रही है, और दूसरी तरफ उनकी बेटी सुप्रिया सुले पश्चिम बंगाल में ईडी की रेड के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने जिस तरह से कार्रवाई में हस्तक्षेप किया, उसे सही ठहरा रही हैं. ममता बनर्जी ने तो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर हमला किया. देश के सामने लोकतंत्र का मजाक बनाया है. फिर भी वे भाजपा का विरोध करती हैं.

BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी का राज है, भाजपा का नहीं. जब भाजपा सत्ता में ही नहीं है तो भाजपा का ‘गुंडा राज’ कैसे हो सकता है? गुंडा राज और गुंडे तृणमूल कांग्रेस के हैं. बंगाल में जो लोग दिक्कत में जी रहे हैं, वह दिक्कतें अब दूर होने वाली हैं.

BJP MP ने कथावाचक देवकीनंदन के बयान पर कहा कि यह उनके विचार हैं, और यह ठीक है. मेरा मानना है कि ओवैसी ने जो कहा कि हिजाब पहनने वाली महिला इस देश की Prime Minister बनेगी, मैं कहना चाहता हूं कि इस देश में कोई भी हिजाब वाली महिला पीएम नहीं बनेगी. पीएम चुनने की बारी आएगी तो लोग Narendra Modi को चुनेंगे, हिजाब नहीं चलने वाला है.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment