यूपी में कानून व्यवस्था संभालना सीएम के बस की बात नहीं: अजय राय

Lucknow, 17 मार्च . उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश की भाजपा Government पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान Government में यहां जंगलराज स्थापित हो गया है.

Lucknow में से बातचीत में यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर ये चल रहा है. ये कोई गोरखपुर की घटना नहीं है. गोरखपुर Chief Minister का गृह जनपद है, जहां ये रोज जाते हैं. प्रतिदिन, हफ्ते में दो-तीन बार जाते हैं, वहां जाकर बड़ी-बड़ी बात करते हैं और गोरखपुर में हत्या कर दी गई, दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया. मॉर्निंग वॉक के समय हत्या हुई है. ठीक ऐसी ही घटना जौनपुर में भी आज हुई है.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालना अब योगी आदित्यनाथ के बस की बात नहीं है. इन्होंने पूरी तरीके से जंगलराज कायम कर दिया है, जिससे आज आम आदमी भयभीत है, डरा हुआ है.

यूपी एसआई परीक्षा विवाद पर अजय राय ने कहा कि मैं सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील करूंगा कि वे सर्वजात की बात करते हैं, लेकिन लगातार ब्राह्मण समाज का अपमान हो रहा है. तुरंत एसआई की परीक्षा निरस्त की जाए, जिसने भी यह प्रश्न पत्र बनाया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए.

एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए अजय राय ने कहा कि पूरे देश और दुनिया में जहां भी संघ काम करती है. वो आपस में भाईचारा खराब करती है और 2014 से जब से ये भाजपा की Government आई है. आप देखिए, लगातार ये प्रकरण बढ़ता चला गया. आपसी भाईचारा पूरी तरीके से खत्म हो चुका है और संघ ने आपस में तनाव पैदा कर दिया है. संघ को प्रतिबंधित करना चाहिए. पूरे दुनिया में प्रतिबंधित करना चाहिए.

बिहार के राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली हार पर अजय राय ने कहा कि सत्तापक्ष पूरी तरह से धनबल का इस्तेमाल कर रहा है, जिसकी वजह से यह सभी चुनाव को प्रभावित करते हैं. विधानसभा और Lok Sabha चुनाव में पैसे बांटते हैं. निश्चित तौर पर जनता यह सारी चीजें समझ चुकी है. इसका जवाब भाजपा को पांच राज्यों के चुनाव में जनता देगी.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment