ममता बनर्जी ने एसआईआर पर फैलाया भ्रम, खुद आखिरी दिन जमा किया फॉर्म : अमित मालवीय

New Delhi, 12 दिसंबर . भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर एक बार फिर गुमराह करने वाला बयान देने का आरोप लगाया है.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में मालवीय ने दावा किया कि ममता बनर्जी ने भले ही रैलियों में दावा किया हो कि वह एसआईआर प्रक्रिया में एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं करेंगी, लेकिन अंतिम दिन उन्होंने चुपचाप अपना फॉर्म भरकर जमा कर दिया.

मालवीय ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि 11 दिसंबर 2025 को ममता बनर्जी ने स्वयं भरा हुआ और हस्ताक्षरित एन्यूमरेशन फॉर्म निर्वाचन अधिकारियों को सौंपा ताकि वह पश्चिम बंगाल की मान्य मतदाता बनी रहें. उन्होंने आरोप लगाया कि ठीक कुछ घंटे पहले कृष्णानगर की रैली में ममता बनर्जी ने लोगों से कहा था कि वे फॉर्म जमा नहीं करेंगी, जो पूरी तरह भ्रामक दावा था.

मालवीय ने कहा कि Chief Minister के इस रवैये ने पिछले कई महीनों तक राज्य में अनावश्यक भ्रम और गलतफहमियां पैदा कीं. ममता बनर्जी द्वारा बार-बार गलत जानकारी फैलाने की कोशिशों के बावजूद बंगाल के लोगों ने इस मुद्दे पर उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया.

मालवीय ने दावा किया कि राज्य में लगभग 100 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने एसआईआर एन्यूमरेशन फॉर्म समय पर भरकर जमा कर दिए, जिसके चलते चुनाव आयोग को प्रक्रिया बढ़ाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ी. इससे यह पता चलता है कि पश्चिम बंगाल के मतदाता अब Political विवादों से ऊपर उठकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ चुके हैं.

अमित मालवीय ने आगे लिखा कि इस पूरे घटनाक्रम का सबसे महत्वपूर्ण संकेत यह है कि पश्चिम बंगाल के मतदाता अब ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के दावों पर पहले जैसा भरोसा नहीं करते. लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी और ममता के उलझाने वाले बयानों को नजरअंदाज करने से यह साफ हो गया है कि जनता अब तथ्यों के साथ खड़ी है.

मालवीय ने कहा कि ममता बनर्जी का भ्रम फैलाने वाला दौर खत्म हो रहा है और तृणमूल Government का समय अब सीमित है. मतदाता अब बदलाव के मूड में दिख रहे हैं और यह राज्य की राजनीति में आने वाले समय में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment