ममता और अभिषेक को पता चल गया अब सत्ता में वापसी नहीं होगी: राजीव रंजन

Patna, 1 मई . जदयू नेता राजीव रंजन ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि कई एग्जिट पोल में भाजपा की Government बनती दिख रही है, मुझे लगता है कि एग्जिट पोल के रुझान 4 मई को परिणाम में तब्दील होंगे.

राजीव रंजन ने Patna में से बातचीत में कहा कि जमीनी हकीकत अब टीएमसी को महसूस हो रही है. ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और पूरी टीएमसी अब इस बात पर सहमत हो गई है कि वह सत्ता में वापस नहीं आने वाली है. टीएमसी चुनाव नतीजों को बदनाम करने की पूरी कोशिश कर रही है. लेकिन लोकतंत्र का यह महान पर्व अब सम्पन्न हो चुका है. वोटों की गिनती 4 मई को होगी और टीएमसी सत्ता से बाहर हो जाएगी.

आई-पैक के निदेशक को जमानत दिए जाने पर राजीव रंजन ने कहा कि यह पूरी तरह न्यायिक प्रक्रिया है. जमानत मिलने का मतलब यह नहीं कि व्यक्ति निर्दोष है. इसलिए टीएमसी या आई-पैक को इस बात से बहुत ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है.

पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि को लेकर राजीव रंजन ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और तीसरे विश्व युद्ध की आशंका के बीच India Government Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में जनता को राहत देने का प्रयास कर रही है. चाहे कच्चा तेल हो या एलपीजी, सभी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ रही हैं. हमें नुकसान उठाने के लिए तैयार रहना होगा. जब स्थिति सामान्य होगी, तब कीमतों में बढ़ोतरी का संकट अपने आप खत्म हो जाएगा.

Maharashtra में ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य करने के फैसले पर राजीव रंजन ने कहा कि स्थानीय भाषाओं का ज्ञान होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस अधिकार का दायरा और बढ़ाया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि पहले जब एक प्रतिनिधिमंडल आया था, तो संबंधित मंत्री ने समस्याओं को समझा और थोड़ा समय देने की बात कही ताकि ड्राइवर मराठी भाषा सीख सकें. मुझे लगता है कि Maharashtra Government को इस बारे में सोचना चाहिए.

बिहार की कानून व्यवस्था पर जदयू नेता ने Chief Minister सम्राट चौधरी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह के दखल की गुंजाइश नहीं है. जो कोई भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. 48 घंटों के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

असम चुनाव को लेकर जदयू नेता ने कहा कि एग्जिट पोल के रुझान परिणाम में बदलेंगे. असम में भाजपा की Government बनेगी.

डीकेएम/एएस

Leave a Comment