
Patna, 10 फरवरी . भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने देश के Political मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. संजय सरावगी ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मंशा किसी भी हालत में पूरी नहीं होने वाली है.
उन्होंने से कहा कि ममता बनर्जी चाहती हैं कि बांग्लादेशी, रोहिंग्या, मृत व्यक्ति, स्थायी रूप से शिफ्ट हो चुके लोग या जिनके नाम दोहरी प्रविष्टियों में हैं, ऐसे लोगों के जरिए फर्जी मतदान कराया जाए. लेकिन यह साजिश कभी सफल नहीं होगी.
सरावगी ने कहा कि Supreme Court ने भी साफ शब्दों में कह दिया है कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी. एसआईआर देश के लिए आवश्यक है और पूरे देश में यह प्रक्रिया लागू है. बड़े स्तर पर एसआईआर इसलिए हो रहा है ताकि गलत तरीके से दर्ज नाम हटाए जा सकें और लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके.
उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिए पश्चिम बंगाल के संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं, फिर भी ममता बनर्जी चाहती हैं कि ऐसे तत्वों को मतदान का अधिकार मिले. Supreme Court इस मुद्दे पर पूरी तरह स्पष्ट है और किसी भी प्रकार की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार दौरे को लेकर भी संजय सरावगी ने खुशी जताई. उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपनी ही मिट्टी पर पहला आगमन है. इस दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं और खासकर राजनीति में रुचि रखने वाले युवाओं में जबरदस्त उत्साह है. Monday को भव्य स्वागत किया गया और बापू सभागार में पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी हुई. यह दो दिवसीय दौरा भाजपा को संगठनात्मक रूप से मजबूत करेगा और बिहार के लिए ऐतिहासिक साबित होगा.
विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवालों पर बोलते हुए संजय सरावगी ने बिहार की पूर्व Chief Minister राबड़ी देवी और राजद पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी और राजद नेताओं को अपराध पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उनके शासनकाल में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिलता था. हाल ही में एक बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की. रात में ही Police अधीक्षक मौके पर पहुंचे और चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. Government ने निर्देश दिए हैं कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त सजा दिलाई जाएगी. एनडीए Government में अपराध और अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.
Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला को हटाने के विपक्षी प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सरावगी ने कहा कि विपक्ष यह कदम इसलिए उठा रहा है क्योंकि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है. ओम बिरला लोकतांत्रिक तरीके से Lok Sabha का संचालन कर रहे हैं. विपक्ष ने पहली बार संसदीय इतिहास में Prime Minister की सीट तक पहुंचकर कार्यवाही बाधित की, जो पूरी तरह अलोकतांत्रिक है. विपक्ष के पास बहुमत है क्या? जनता सब समझ रही है.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान ‘बंटोगे तो काटने के रास्ते खुल जाएंगे’ पर संजय सरावगी ने सहमति जताते हुए कहा कि यह बिल्कुल सही बात है. देश और समाज को एकजुट रहना होगा, तभी राष्ट्र मजबूत बनेगा.
–
वीकेयू/एबीएम