
पुरुलिया, 20 मार्च . पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद Friday को टीएमसी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. BJP MP ज्योतिर्मय सिंह महतो ने टीएमसी के घोषणा पत्र पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को अब सत्ता की नहीं, विपक्ष में बैठने की तैयारी करनी चाहिए.
टीएमसी के घोषणा पत्र पर BJP MP ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि Chief Minister घोषणा पत्र नहीं बना सकतीं. लेकिन, पश्चिम बंगाल की टीएमसी Government में सब कुछ संभव है, लेकिन Chief Minister ममता बनर्जी को समझना चाहिए कि चुनाव परिणाम के बाद उन्हें विपक्षी खेमे में बैठना है. जनता 15 साल इनके धोखे में रही है, अब जनता टीएमसी Government को आगे बर्दाश्त नहीं कर सकती है.
उन्होंने कहा कि बंगाल की सभी 294 सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं. हमारे उम्मीदवार पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में हैं और अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से जनसंवाद कर रहे हैं. पुरुलिया में आने वाली विधानसभा सीटों पर भी चुनाव मजबूती के साथ लड़ेंगे. हमें उम्मीद है कि जनता इस बार टीएमसी का सूपड़ा साफ कर एक स्वच्छ और पारदर्शी Government बनाने के लिए भाजपा को मौका देगी.
उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव हम लोग जीतने वाले हैं और प्रदेश में अगली Government भाजपा बनाने वाली है. भाजपा की Government बनाने के लिए बंगाल की जनता आशीर्वाद देने के लिए भी तैयार है. टीएमसी की Government ने सिर्फ बंगाल के साथ ही नहीं बल्कि पुरुलिया के साथ भी धोखा किया है. यहां की जनता टीएमसी को लेकर काफी आक्रोशित है. इस बार जनता धोखा खाने वाली नहीं है. जनता ने तय कर लिया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी को खत्म कर देना है. जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा के उम्मीदवारों को हर हाल में जिताना है.
बंगाल में अधिकारियों के तबादले पर ममता बनर्जी के बयान पर BJP MP ने कहा कि चुनाव आयोग अपना काम करता है और निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग फैसले लेता है, आयोग के किसी भी फैसले पर हमें बोलने का अधिकार नहीं है. अधिकारियों के तबादले में भाजपा का कोई रोल नहीं है.
उन्होंने एक बार अपनी बात को फिर दोहराते हुए कहा कि अब बंगाल में Government जानी तय है और ममता बनर्जी को विपक्ष में ही बैठना होगा. BJP MP ने कहा कि एक भ्रष्टाचारी Government इतने वर्षों से चल रही थी, जिसका अंत होने वाला है.
–
डीकेएम/एबीएम