
Mumbai , 8 मार्च . पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी की President द्रौपदी मुर्मु पर दिए बयान पर भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को संविधान पर यकीन नहीं है.
Mumbai में से बातचीत में भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी अपने अलोकतांत्रिक और गलत व्यवहार के लिए जानी जाती हैं, लेकिन कल उन्होंने प्रेसिडेंट के साथ जो गलत व्यवहार किया, उसे India और बंगाल के लोग कभी माफ नहीं कर सकते.
ममता बनर्जी ने इंटरनेशनल संथाल काउंसिल की एक बड़ी मीटिंग की जगह आखिरी मिनट में बदलकर संथाल समुदाय को बहुत परेशानी दी. जिस प्रकार से वहां अव्यवस्था थी, वहां मौजूद व्यक्ति को दिक्कत आई है. President के प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ है. Chief Minister को President को रिसीव करने के लिए मौजूद रहना था, वह नहीं थी.
भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने कहा किममता की सोच गैर-संवैधानिक है. President पद को लेकर उनके मन में जरा सा भी सम्मान नहीं है. उन्हें संथाल समुदाय से माफी मांगनी चाहिए. वे उलटा President को ब्लेम कर रही हैं. ममता बनर्जी संविधान और परंपरा में यकीन नहीं करती हैं. ऐसे व्यक्ति के लिए सीएम पद पर बने रहना राज्य और देश के लिए खतरनाक है.
Lok Sabha स्पीकर के मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने कल अपने भाषण में कहा था, Lok Sabha स्पीकर का रोल एक स्कूल टीचर जैसा है. एक टीचर उम्मीद करता है कि स्टूडेंट्स डिसिप्लिन में रहें और अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, लेकिन राहुल गांधी एक शरारती स्टूडेंट की तरह बिहेव करते हैं जो सोचता है कि वह रूल तोड़ सकता है और अपनी बात मनवाने के लिए कुछ भी कर सकता है. हाउस ऐसे नहीं चलता है. ओम बिरला शानदार स्पीकर रहे हैं. उन्होंने सदन का संचालन बहुत अच्छे से किया है. राहुल गांधी तो कई मौकों पर गायब रहे हैं. विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव दिखाता है कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. देश विपक्ष की हरकत को देख रहा है.
उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी की Government का जाना तय है, इसीलिए टीएमसी के नेताओं ने घबराहट में बेबुनियाद बयान देना शुरू कर दिया है. महुआ मोइत्रा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने एक रैली में कहा कि अगर आप भाजपा को वोट देते हैं, तो आप बंगाली नहीं हैं. महुआ मोइत्रा ही वो इंसान हैं जिन्होंने कथित तौर पर पैसे के लिए अपनी पार्लियामेंट्री लॉगिन डिटेल्स बेचीं थी.
–
डीकेएम/वीसी