
कोलकाता, 8 मई . पश्चिम बंगाल में 17वीं विधानसभा भंग होने के बावजूद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी social media प्रोफाइल नहीं बदली है. वे आधिकारिक तौर पर पश्चिम बंगाल की ‘पूर्व Chief Minister ’ बन चुकी हैं, लेकिन social media प्रोफाइल में अभी भी ‘Chief Minister ’ का टैग बरकरार रखा है.
ममता बनर्जी अपने आधिकारिक social media हैंडल फेसबुक और ‘एक्स’ पर अभी भी ‘माननीय Chief Minister , पश्चिम बंगाल’ का इस्तेमाल कर रही हैं. हार के बावजूद ममता ने Chief Minister पद छोड़ने के इनकार किया था, जिसे वे social media पर बरकरार रखे हुए हैं.
इससे पहले, Thursday को पश्चिम बंगाल के Governor आरएन रवि ने 17वीं विधानसभा को भंग कर दिया. 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को पूरा हो चुका था. लिहाजा, Governor ने संविधान के अनुच्छेद 174 (2)(बी) से प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए विधानसभा को भंग किया. लोकभवन, कोलकाता की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि Governor आरएन रवि ने विधानसभा भंग करने का आदेश दिया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.
2021 में 17वीं विधानसभा का चुनाव जीतकर ममता बनर्जी तीसरी बार Chief Minister बनीं. वे 2011 से लगातार सत्ता पर काबिज रहीं. हालांकि, इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. तृणमूल कांग्रेस बंगाल में अपनी सत्ता को बरकरार रखने में नाकाम रही और ममता बनर्जी को भी भवानीपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा.
2026 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत हासिल की है. भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीतीं, जबकि तृणमूल 80 सीटों तक ही सिमट कर रह गई. हालांकि, विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर ‘100 सीट की चोरी’ का आरोप लगाया और साथ ही, Chief Minister पद छोड़ने से इनकार कर दिया.
बहरहाल, 2026 के चुनाव संपन्न होने के बाद पश्चिम बंगाल में नई विधानसभा का गठन होगा और भाजपा अपना Chief Minister चुनने की कवायद में जुटी है.
–
डीसीएच/