मालवीय नगर अग्निकांड: आम आदमी पार्टी ने शेफ की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल, बड़े दोषियों को बचाने का आरोप

New Delhi, 8 जून . मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल के शेफ की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने Government और जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बुराड़ी विधायक संजीव झा ने आरोप लगाया कि इस मामले में गरीब और प्रवासी कर्मचारी को निशाना बनाकर बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है.

संजीव झा ने कहा कि मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड में अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. घटना के बाद दिल्ली Government की ओर से गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन शुरुआती कार्रवाई को देखकर ऐसा नहीं लगता कि वास्तविक जिम्मेदार लोगों तक जांच पहुंच रही है.

उन्होंने कहा कि होटल में कार्यरत शेफ केशव नेगी को इस मामले का मुख्य आरोपी बनाकर पेश किया जा रहा है. झा के अनुसार, ऐसा प्रतीत कराया जा रहा है मानो अवैध निर्माण, होटल संचालन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के लिए केवल वही जिम्मेदार हों. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि होटल अवैध रूप से संचालित हो रहा था और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था तो संबंधित विभागों और अधिकारियों की जवाबदेही क्यों तय नहीं की जा रही है.

विधायक ने कहा कि केशव नेगी उत्तराखंड से आए एक प्रवासी कर्मचारी हैं और जांच के नाम पर उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन यह मानकर चल रहा है कि एक साधारण कर्मचारी का पक्ष रखने वाला कोई नहीं होगा, इसलिए पूरा दोष उसी पर डालने की कोशिश की जा रही है.

संजीव झा ने दिल्ली Government से मांग की कि अग्निकांड की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उन सभी लोगों की जिम्मेदारी तय की जाए, जिन्होंने सुरक्षा नियमों की अनदेखी की या अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया. उन्होंने कहा कि यदि Government वास्तव में निष्पक्ष है तो बड़े दोषियों पर भी समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी केशव नेगी के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी. यदि जांच के दौरान उनके साथ पक्षपात किया गया तो पार्टी इसके खिलाफ आवाज उठाएगी.

पीकेटी/डीकेपी

Leave a Comment