मालदा की घटना लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ी चुनौती : सुकांत मजूमदार

जलपाईगुड़ी, 4 अप्रैल . Union Minister सुकांत मजूमदार ने मालदा की घटना पर से कहा कि मालदा में जो घटना घटी वो देश के लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा चैलेंज है. चुनाव आयोग को इसको सख्ती से संभालना चाहिए.

सुकांत मजूमदार ने कहा कि इसके पीछे बड़ा षड्यंत्र हो सकता है और इसकी सही से जांच की जानी चाहिए. एनआईए इस घटना की जांच कर रही है. इसके पीछे कौन सा रिमोड कंट्रोल है, उसके बारे में लोगों को पता चलना चाहिए. ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बड़ी चालाकी करती हैं.

उन्होंने कहा कि देश की जनता जानती है, चुनाव आयोग समझ गया और कोर्ट भी समझ गया कि ममता बनर्जी क्या कर सकती हैं? घटना के पीछे ममता बनर्जी और टीएमसी का हाथ है. जांच होने पर सब पता चल जाएगा.

भाजपा नेता सीपी सिंह ने मालदा के न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई घटना को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल में Government नाम की कोई चीज नहीं है. वहां तो सिर्फ हिंसा है. मेरा कहना है कि ममता बनर्जी के इशारे पर वहां के एक समुदाय विशेष के लोगों ने मिलकर न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया. इस घटना को उच्चतम न्यायालय ने गंभीरता से लिया है. इस मामले में गिरफ्तारियां भी हुई हैं.

BJP MP और त्रिपुरा के पूर्व Chief Minister बिप्लब देब ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए से कहा कि ममता बनर्जी एक फैमिली बिजनेस चला रही हैं. वह नहीं चाहतीं कि लोग चुनाव में वोट करें. चुनाव आयोग पक्का कर रहा है कि लोग बाहर आकर वोट करें.

बिहार Government के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मालदा की घटना को लेकर टीएमसी Government की आलोचना हो रही है. उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ माना जाता रहा है. मालदा में हुई हिंसा को दिलीप जायसवाल ने निंदनीय बताते हुए इसे राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों का केंद्र बताया है. उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी को सभी ने देखा है.

एसडी/पीएम

Leave a Comment