आम आदमी की जिंदगी आसान बनाना सरकार की पहली प्राथमिकता: किरेन रिजिजू

New Delhi, 9 दिसंबर . दिल्ली में Tuesday सुबह हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक कई मायनों में खास रही. बैठक खत्म होने के बाद Union Minister किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि बिहार के नेताओं ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए विशेष रूप से Prime Minister Narendra Modi को बधाई दी. इस दौरान बिहार के नेताओं ने पीएम मोदी को आश्वस्त किया कि वे राज्य के विकास के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे.

रिजिजू ने बताया कि बैठक में Prime Minister ने सभी एनडीए सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में और अधिक प्रभावी तरीके से काम करने के निर्देश दिए. पीएम मोदी ने कहा कि देश के आम नागरिक की जिंदगी आसान बनाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इसके लिए हर क्षेत्र में निरंतर सुधारजरूरी है.

किरेन रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी ने यह भी बताया कि किसी भी नागरिक को Governmentी प्रक्रिया के कारण अनावश्यक तकलीफ नहीं होनी चाहिए. कानून जनता के लिए सुविधा का माध्यम होना चाहिए, बोझ नहीं. उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे सभी नियम और कानून, जो बिना कारण आम लोगों को परेशान करते हैं, उनकी समीक्षा की जाए.

बैठक में युवाओं को जोड़ने और प्रेरित करने पर जोर दिया गया. रिजिजू ने बताया कि खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवा ऊर्जा को दिशा देने का सुझाव दिया गया. Prime Minister ने कहा है कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है और उन्हें अधिक अवसर देने की आवश्यकता है.

रिजिजू के अनुसार, पीएम मोदी ने सभी एनडीए सहयोगियों से कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. अब हमें हर काम पहले से तीन गुना तेजी से पूरा करना होगा. एकजुट होकर काम करना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.

रिजिजू ने बताया कि Prime Minister ने उपPresident चुनाव में एनडीए के शानदार प्रदर्शन के लिए सभी सहयोगी दलों को धन्यवाद भी दिया और इसे टीम एनडीए की एकजुटता का प्रतीक बताया.

रिजिजू ने जानकारी दी कि Tuesday को Lok Sabha और राज्यसभा में दो अहम विषयों पर चर्चा होगी. Lok Sabha में चुनाव सुधार पर विस्तार से बहस शुरू होगी. यदि चर्चा आज पूरी नहीं होती है, तो इसे Wednesday तक जारी रखा जाएगा.

वहीं, राज्यसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा शुरू होगी, जिसका प्रारंभ गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. यह चर्चा दो दिनों तक चलेगी.

विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा यह कहे जाने पर कि बंगाल चुनाव को देखते हुए वंदे मातरम पर चर्चा हो रही है, इस पर रिजिजू ने कटाक्ष करते हुए कहा, “150 साल पूरे हुए हैं तो अब चर्चा होगी ही. सालगिरह क्या हम तय करते हैं?”

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment