केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का भी तबादला

New Delhi, 23 जुलाई . केंद्र Government ने वरिष्ठ अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया है. नीट पेपर लीक मामले पर चल रहे विवाद और प्रदर्शन के बीच उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का भी तबादला कर दिया गया है.

केंद्र Government ने कई सचिव स्तर के अधिकारियों की नियुक्तियों और तबादलों को मंजूरी दी है. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने Thursday को इस संबंध में आदेश जारी किया.

जारी आदेश के अनुसार, कटिकिथला श्रीनिवास (आईएएस, Gujarat कैडर 1989) को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव पद से स्थानांतरित कर पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.

विनीत जोशी (आईएएस, मणिपुर कैडर 1992), जो वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव हैं, उन्हें पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है. वह 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे विवेक भारद्वाज का स्थान लेंगे.

वहीं, नरेश पाल गंगवार (आईएएस, Rajasthan कैडर 1994) को पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव पद से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय का सचिव बनाया गया है.

पीयूष गोयल (आईएएस, नागालैंड कैडर 1994) को खान मंत्रालय के सचिव पद से स्थानांतरित कर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का महासचिव नियुक्त किया गया है.

टीके अनिल कुमार (आईएएस, कर्नाटक कैडर 1995) को ग्रामीण विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पद से पदोन्नत कर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा, सुशील कुमार लोहानी (आईएएस, Odisha कैडर 1996) को पशुपालन एवं डेयरी विभाग में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है.

अर्चना वर्मा (आईएएस, असम-मेघालय कैडर 1995) को सचिव स्तर पर पदोन्नत करते हुए राष्ट्रीय जल मिशन में नियुक्त किया गया है. वह 30 सितंबर 2026 को अंसुली आर्या के सेवानिवृत्त होने के बाद गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव का कार्यभार संभालेंगी.

केशव चंद्र (आईएएस, एजीएमयूटी कैडर 1996) को खान मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.

डी. थारा (आईएएस, Gujarat कैडर 1995) को आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के पूंजी विकास विभाग की सचिव बनाया गया है.

बी. राजेंद्र (आईएएस, बिहार कैडर 1996) को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), मसूरी का निदेशक नियुक्त किया गया है. उन्हें सचिव स्तर का दर्जा दिया गया है.

चंद्र भूषण कुमार (आईएएस, एजीएमयूटी कैडर 1995) को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का सचिव बनाया गया है.

सतेंद्र सिंह (आईएएस, Jharkhand कैडर 1995) को कैबिनेट सचिवालय से स्थानांतरित कर शहरी विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.

सुचिंद्र मिश्रा (आईडीएएस, 1992 बैच) को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है.

एसीसी ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत आधार पर उनके वर्तमान पदों को अस्थायी रूप से उन्नत करते हुए सचिव स्तर का दर्जा देने को भी मंजूरी दी है.

इसमें मृत्युंजय कुमार नारायण (आईएएस, उत्तर प्रदेश कैडर 1995), रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त, संतोष कुमार यादव (आईएएस, उत्तर प्रदेश कैडर 1996), अध्यक्ष, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), राजीव सिंह ठाकुर (आईएएस, Rajasthan कैडर 1995), सलाहकार, नीति आयोग, दिलीप कुमार (आईएएस, पंजाब कैडर 1995), महानिदेशक (प्रशिक्षण), कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर BJP MP निशिकांत दुबे ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि Prime Minister मोदी ने पेपर लीक मामले में उदासीनता बरतने वाले शिक्षा सचिव को बदल दिया. पेपर लीक के गुनहगारों सहित शिथिलता या उदासीनता बरतने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment