
New Delhi, 20 दिसंबर . दिल्ली Police की क्राइम ब्रांच (एनआर-2) को ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल हुई. टीम ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में चरस, टीएचसी और ओजी जैसी नशीली सामग्री की कमर्शियल क्वांटिटी बरामद की है. साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त की गई है.
क्राइम ब्रांच ने इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी सगे भाई हैं और उनकी पहचान ऋतांशु गुंड (25) और रिद्म गुंड (20) के रूप में हुई. दोनों दिल्ली के हरि नगर इलाके के रहने वाले हैं. Police के अनुसार, दोनों भाई दिल्ली-एनसीआर में नशे की सप्लाई करने के लिए एक कार का इस्तेमाल कर रहे थे.
दिल्ली Police क्राइम ब्रांच की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि एनआई-2 की टीम रोहिणी सेक्टर-18 में लंबे समय से दिल्ली में सक्रिय ड्रग पैडलर्स पर निगरानी रख रही थी. 17 दिसंबर को Police को एक गुप्त सूचना मिली कि टीहार जेल रोड, जनकपुरी इलाके में कार के जरिए नशा सप्लाई होने वाला है. अधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर संदीप तुशीर की निगरानी और एसीपी गिरीश कौशिक के सुपरविजन में एसआई योगेश कुमार एवं एसआई परवीर सहित हेड constable सत्यवर्त, प्रदीप श्योकंद, प्रदीप तोमर, अजयपाल, संदीप, विनोद, सिद्धार्थ और अश्वनी की टीम गठित की गई. टीम जब जेल रोड पहुंची तो एक संदिग्ध कार को रुकने का संकेत दिया गया. ड्राइवर ने गाड़ी तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की, लेकिन Police टीम ने पीछा कर कार को रोका और दोनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया.
तलाशी में आरोपियों के पास से Police ने 1.068 किलो चरस, 98 ग्राम टीएचसी और 174 ग्राम ओजी बरामद की. इसके साथ ही Police ने एक कार को भी जब्त कर लिया, जिसे ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. इस मामले में First Information Report संख्या 365/25 दर्ज की गई है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 20/25/29 लगाई गई हैं. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है.
रितांशु गुंड हरि नगर, दिल्ली का रहने वाला है और ग्रेजुएट है. वह अपने पिता के भारी वाहनों के स्पेयर पार्ट्स के व्यवसाय में सहायता करते थे. वह अविवाहित है और पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल रहा है. पैसे की लालच में उसने ड्रग्स की तस्करी का रास्ता अपनाया. उनका सगा भाई रिदम गुंड भी ग्रेजुएट है और वर्तमान में Haryana के सोहना स्थित एक कॉलेज में दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं. पैसे कमाने की चाहत में उन्होंने भी अपने बड़े भाई रितांशु के साथ मिलकर ड्रग्स की तस्करी शुरू कर दी.
प्रेस नोट में आगे कहा गया कि इस ऑपरेशन से दिल्ली Police की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर में काम कर रहे एक नारकोटिक्स सिंडिकेट को बड़ा झटका दिया है. साथ ही, दिल्ली Police ड्रग्स के खिलाफ अपनी जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी को दोहराती है और समाज को, खासकर युवाओं को, नशीले पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
–
पीएसके