
धौलपुर, 17 जनवरी . Rajasthan के धौलपुर जिले में प्रतिबंधित चंबल बजरी खनन के खिलाफ जिला Police ने बड़ी कार्रवाई की और बजरी से भरी 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है. यह संयुक्त कार्रवाई डीएसटी, थाना सदर, थाना निहालगंज और थाना कोतवाली की Police टीमों द्वारा की गई.
Police को सूचना मिली थी कि थाना सदर क्षेत्र के घेर, भमरौली, साहनपुर सहित चंबल नदी के घाटों से चोरी-छिपे बजरी खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर Police ने एक्शन प्लान तैयार कर विभिन्न टीमों को तैनात किया और चंबल घाटों तथा कच्चे रास्तों पर घेराबंदी की.
Police द्वारा की गई घेराबंदी और कार्रवाई से बजरी माफिया में हड़कंप मच गया. Police से बचने के लिए माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए. Police ने मौके से बजरी से भरी 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया.
जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के संबंध में थाना सदर धौलपुर में प्रकरण दर्ज किया गया है. Police द्वारा बजरी परिवहन में संलिप्त माफिया की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. जिला Police का कहना है कि अवैध खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
जिले में अवैध चंबल बजरी और पत्थर खनन, परिवहन व निर्गमन की रोकथाम के लिए Police लगातार कार्रवाई कर रही है. वर्ष 2025 में वर्ष 2024 की तुलना में अवैध खनन व परिवहन के मामलों में लगभग 32 प्रतिशत अधिक कार्रवाई की गई है. 2024 में जहां 314 प्रकरण दर्ज कर 440 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, वहीं वर्ष 2025 में 414 प्रकरण दर्ज कर 514 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
इसी तरह अवैध खनन व परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की जब्ती में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वर्ष 2024 में कुल 390 वाहन जब्त किए गए थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 480 हो गई. इनमें बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, डंपर, ट्रक-ट्रेलर और जेसीबी मशीनें शामिल हैं.
जिला Police ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, बजरी माफिया और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
–
एएमटी/वीसी