मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो करोड़ से ज्यादा के मादक पदार्थ जब्त, कई तस्कर गिरफ्तार

Bhopal , 20 अप्रैल . Madhya Pradesh में नशा तस्‍करी के खिलाफ Police की सख्‍ती जारी है. पुल‍िस लगातार तस्‍करों के खिलाफ कार्रवाई जुटी हुई है. Police ने दो करोड़ से ज्यादा के मादक पदार्थ और अन्य सामग्री की जब्ती की है.

Police मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, Police ने प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई की है और दो करोड़ 29 लाख रुपये के मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

नीमच जिले के Police थाना जीरन ने एक ट्रक में परिवहन किए जा रहे छह क्विंटल दस किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और ट्रक जब्त किया. इसकी कुल लगभग एक करोड़ रुपए है. इसी तरह मंदसौर जिले के Police थाना नाहरगढ़ ने अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्रवाई कर एक क्विंटल डोडाचूरा सहित 28 लाख रुपये की संपत्ति जब्‍त की है.

वहीं, थाना शामगढ़ Police ने अवैध डोडाचूरा, जिसकी कीमत एक लाख 26 हजार रुपए है, और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल सहित 1 लाख 76 हजार रुपए की संपत्ति जब्‍त की है. भिंड जिले के थाना देहात Police ने गांजे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 138 किलो गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग 28 लाख रुपये की संपत्ति जब्‍त की है.

मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल गिरोहों की सक्रियता राज्य के लगभग हर हिस्से में है और वह इसके लिए तरह-तरह के तरीके भी अपनाते हैं.

शहडोल जिले के थाना जैतपुर Police ने एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन से उड़ीसा से लाया गया लगभग 200 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्‍त की है.

इसी प्रकार एक अन्‍य कार्रवाई में जयसिंहनगर Police ने बस स्टैंड पर कार्रवाई कर 12.98 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) के साथ महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

एसएनपी/एवाई

Leave a Comment