
लातूर, 13 दिसंबर . Prime Minister उज्ज्वला योजना ने Maharashtra के लातूर जिले में गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है. जिले के औसा शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में इस योजना के तहत मिले गैस कनेक्शनों ने महिलाओं को पारंपरिक चूल्हे के धुएं से होने वाली समस्याओं से राहत दिलाई है और उनका दैनिक जीवन पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और आसान बना दिया है.
औसा शहर की उज्ज्वला योजना की लाभार्थी सोभाबाई ने से बातचीत में बताया कि पहले उनके घर में गैस कनेक्शन नहीं था और उन्हें चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता था. चूल्हे के धुएं के कारण आंखों में जलन होती थी और सांस लेने में भी परेशानी आती थी. उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर मिलने के बाद उनकी यह समस्या खत्म हो गई है. उन्होंने कहा कि अब साफ-सुथरे माहौल में खाना बनता है और समय की भी बचत होती है. सोभाबाई ने Prime Minister को इस योजना के लिए धन्यवाद व्यक्त किया.
इसी तरह एक अन्य लाभार्थी ज्योति ने बताया कि गैस पर खाना बनाने से धुएं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति मिली है. उन्होंने कहा कि पहले चूल्हे का धुआं पूरे घर में फैल जाता था, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को भी दिक्कत होती थी, लेकिन अब गैस कनेक्शन मिलने से घर का माहौल बेहतर हो गया है. ज्योती ने भी इस योजना के लिए Prime Minister Narendra Modi का आभार जताया.
बता दें कि Prime Minister उज्ज्वला योजना Maharashtra के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रही है. इस योजना के माध्यम से न सिर्फ स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को भी बढ़ावा मिल रहा है. लातूर जिले में सोभाबाई और ज्योति जैसी कई महिलाएं हैं, जिन्हें उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला है और जो अब पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, सुलभ और बेहतर जीवन जी रही हैं.
–
एएसएच/डीकेपी