महाराष्ट्र: 56 लाख वृक्षारोपण और पर्यावरण संबंधी पहलों के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Mumbai , 18 अप्रैल . Maharashtra Government की रणनीतिक सलाहकार संस्था, Maharashtra इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (एमआईटीआरए) और अर्थ डे नेटवर्क इंडिया के बीच Saturday को राज्य भर में पर्यावरण संबंधी पहलों को लागू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. इस समझौते के तहत, Maharashtra में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई को गति देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ 56 लाख वृक्षारोपण किया जाएगा.

पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर हस्ताक्षरित इस समझौता ज्ञापन से सतत विकास के ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों, संस्थानों और उद्योगों को एक हरित भविष्य के लिए एकजुट करने की उम्मीद है.

इस समझौता ज्ञापन के तहत, एमआईटीआरए नीतिगत मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता प्रदान करेगा, जबकि अर्थ डे नेटवर्क इंडिया जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन, जागरूकता अभियान और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होगा, जैसा कि Government द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है.

नागरिकों में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने के लिए राज्यव्यापी मिशन लाइफ लागू किया जाएगा. Governmentी ऊर्जा लेखापरीक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए, ऊर्जा दक्षता में सुधार और ऊर्जा खपत में कमी लाने के लिए जवाबदेही तय की जाएगी. इसके अलावा, जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कलाकारों और सांस्कृतिक समुदाय के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा.

समझौते के अनुसार, Mumbai को सतत आयोजनों के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस समझौता ज्ञापन का सबसे महत्वपूर्ण घटक 56 लाख वृक्षों का व्यापक वृक्षारोपण अभियान है. पृथ्वी दिवस के 56 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, राज्य भर में 56 लाख वृक्ष लगाए जाएंगे. यह पहल Maharashtra Government के ‘हरियाली Maharashtra’ अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य 300 करोड़ वृक्ष लगाना है. यह अभियान न केवल वृक्षारोपण पर बल्कि वृक्षों के जीवित रहने की दर, उनके रखरखाव और दीर्घकालिक पर्यावरणीय प्रभाव पर भी ध्यान केंद्रित करेगा.

इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से Maharashtra जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सतत विकास की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम उठा रहा है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य Government ने Maharashtra को देश का ‘जलवायु कार्रवाई नेता’ बनाने के संकल्प के साथ वैश्विक स्तर पर यह पहल की है.

एमएस/

Leave a Comment