महाराष्ट्र : बारिश के कारण पालघर में 4 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

Mumbai , 3 जुलाई (आईएएमएस). Mumbai में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत Saturday को पालघर जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.

दरअसल, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा पालघर जिले के लिए जारी रेड अलर्ट और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने Saturday को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं.

जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 तथा स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग के शासन निर्णय के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है.

दरअसल, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 4 और 5 जुलाई के लिए पालघर जिले में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. जिले में लगातार हो रही तेज बारिश और संभावित खतरे को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है.

आदेश के अनुसार, जिले की सभी आंगनवाड़ी, Governmentी एवं निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय, जिला परिषद स्कूल, नगर पालिका स्कूल, अनुदानित एवं गैर-अनुदानित विद्यालय, आश्रमशालाएं, सभी महाविद्यालय तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) Saturday को बंद रहेंगे.

हालांकि, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी निर्धारित कार्यालय समय में उपस्थित रहेंगे तथा स्थानीय प्रशासन के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करेंगे.

यह आदेश Friday को पालघर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ. इंदु रानी जाखड़ द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है. जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

डीके/एबीएम

Leave a Comment