बिहार : भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में भोजपुर में महापंचायत, प्रशांत किशोर ने दी आंदोलन की चेतावनी

आरा, 24 जून . बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले ने अब जनआक्रोश का रूप ले लिया है. इसी कड़ी में Wednesday को स्थानीय एक मंदिर परिसर में महापंचायत सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. महापंचायत में भरत भूषण तिवारी के समर्थन में नारे लगाए गए और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठी.

सभा को संबोधित करते हुए कई वक्ताओं ने राज्य Government और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए. इस पंचायत में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. प्रशांत किशोर Patna से बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की . उन्होंने कहा कि कोई भी Policeकर्मी बिना ऊपर से आदेश के गोली नहीं चला सकता. उन्होंने सवाल उठाया कि इस मामले में Police को कार्रवाई का आदेश किस स्तर से मिला था और इसकी जांच होनी चाहिए.

उन्होंने यह भी मांग की कि न्यायिक जांच के दायरे में केवल स्थानीय Police अधिकारी ही नहीं बल्कि गृह विभाग, डीजीपी और मामले से जुड़े सभी जिम्मेदार अधिकारियों को भी शामिल किया जाए. प्रशांत किशोर ने कहा कि केवल संबंधित दारोगा और डीएसपी को निलंबित कर देने से न्याय नहीं हो जाता, जनता को न्याय होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए. उन्होनें Government को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए मांग की कि इस अवधि के भीतर न्यायिक जांच की औपचारिक घोषणा की जाए. चेतावनी दी गई कि यदि तय समय सीमा के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलनकारी Patna कूच करेंगे और वहां Government का घेराव करेंगे.

वक्ताओं ने कहा कि भरत भूषण तिवारी और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा तथा जरूरत पड़ी तो Chief Minister सम्राट चौधरी के आवास का भी घेराव किया जाएगा. बिलौटी गांव से लेकर मुख्य सड़क और हाईवे तक भरत तिवारी के पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें ‘शहीद’ बताते हुए इंसाफ की मांग की गई है. समर्थकों का कहना है कि भरत तिवारी जिन मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे थे, उन पर Government को जवाब देना चाहिए.

महापंचायत में भोजपुर और आसपास के जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ ब्राह्मण समाज संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. उल्लेखनीय है कि भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर को लेकर पहले से ही इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है. महापंचायत के बाद इस मामले ने Political रंग भी पकड़ लिया है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी हलचल और तेज होने के आसार हैं.

एमएनपी/पीएम

Leave a Comment